Rekha Viral Video: कैमरा के सामने बिगड़ा रेखा का बैलेंस, गिरते-गिरते बची एक्ट्रेस, फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

Rekha Life Controversy story Rekha Viral Video

Rekha Viral Video On Internet: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा आज से नहीं बल्कि सालों से अपनी खूबसूरती के जरिए फैंस के दिलों पर राज करती हुई आ रही हैं। इंडस्ट्री की एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने के साथ हमेशा खूबसूरत साड़ियों में नजर आने वाली यह एवरग्रीन एक्ट्रेस जहां भी जाए सारी लाइमलाइट बटोर लेती हैं।

फैशन जिंदगी के अलावा रेखा की पर्सनल जिंदगी भी हमेशा ही सुर्खियों का हिस्सा रही है। लेकिन अपने शानदार स्वभाव और खूबसूरत मुस्कान के साथ उन्होंने सारी चीजों को हमेशा ही कोना दिखाया है। इंडस्ट्री में होने वाले किसी फंक्शन या इवेंट में वह ना पहुंचे ऐसा हो ही नहीं सकता है और उन्हें अक्सर ही स्पॉट किया जाता है। उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही तेजी से वायरल होने लगते हैं।

Rekha Viral Video

बीती रात मुंबई में एक इवेंट का आयोजन किया गया था जहां पर इंडस्ट्री के कई सितारों ने अपने हुस्न का जलवा बिखेरा। रेखा भी यहां शामिल होने के लिए पहुंची थी लेकिन इस दौरान उन्होंने मीडिया को प्रणाम करते हुए कुछ ऐसा कर दिया। जिसकी वजह से वह गिरते-गिरते बच गई और उनका यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें Rekha Viral Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि पिंक कलर की सुंदर सी कांजीवरम साड़ी पहनी हुई रेखा मीडिया को देखते हुए नमस्कार करती हैं। नमस्कार करते करते वह पीछे की और झुकने लगती हैं और इतना झुक जाती हैं कि उनका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह गिरते-गिरते बच जाती हैं।

सभी जानते हैं कि रेखा की उम्र काफी है और ऐसे में खुद को संभालना थोड़ा मुश्किल होता है और पीछे झुकने के दौरान उनके साथ भी यही हुआ। हालांकि, लड़खड़ाते हुए उन्होंने खुद को संभाल लिया और पास खड़ी उनकी सेक्रेटरी फरजाना में उनका हाथ थामा और उन्हें अंदर ले गई।

Christian Dior में पहुंची थी रेखा

मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर Christian Dior 2023 फॉल कलेक्शन का एक इवेंट ऑर्गेनाइज किया गया था। इस इवेंट में बॉलीवुड के सितारों के साथ अंबानी परिवार की मौजूदगी भी देखी गई।

Christian Dior

यहां पहुंची रेखा ने पिंक कांजीवरम साड़ी में एक बार फिर सभी का ध्यान अपनी और खींच लिया। उन्होंने हाथ में गोल्डन रंग का पोटली बैग कैरी किया हुआ था। हाथों में चूड़ा, गले में गोल्ड नेकलेस, बालों में गजरा और भरी हुई मांग उनकी खूबसूरती को बढ़ा रही थी। हमेशा की तरह इस बार भी सभी उनके लुक की तारीफ करते हुए दिखाई दिए।

यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

कुछ लोग जहां एक तरफ रेखा की खूबसूरती की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। वहीं दूसरी और कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उन्हें ट्रोल करने लगे हैं।

Rekha Viral Video

ट्रोलर्स को उनका ये अंदाज़ पसंद नहीं आया है एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा बुढ़ापे में इतनी ओवरएक्टिंग मत करो। वहीं दूसरे का कहना था कि इन्हें हो क्या गया है। एक ने कहा खुद को संभालो, आप रेखा हो राखी नहीं। एक यूजर ने कहा बुढ़ापा आने के साथ ही अजीब हरकतें क्यों करने लगी है। इसके अलावा और भी कई कमेंट इस वीडियो पर देखे जा रहे हैं। हालांकि, अधिकतर लोगों ने उनके लुक्स की तारीफ की है।

नजर आए ये सितारे

इस फैशन शो में बॉलीवुड के कुछ कलाकार रैंप वॉक करते दिखाई दिए, वहीं कुछ यहां पर गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे। मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर रखे गए इस इवेंट में रेखा के साथ अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, विराट कोहली, करिश्मा कपूर, मीरा राजपूत, श्वेता बच्चन, नताशा पूनावाला, अनन्या पांडे और अंबानी फैमिली को देखा गया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews