रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की रील ने मचाया बवाल, सोशल मीडिया यूजर्स ने सुनाई खरीखोटी

Riteish Deshmukh and Genelia DSouza

Riteish Deshmukh And Genelia DSouza: रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा बॉलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित कपल में से एक हैं और हमेशा ही अपनी शानदार बॉन्डिंग के चलते चर्चा में बने रहते हैं। दोनों के बीच की शानदार केमिस्ट्री हमेशा से दर्शकों का दिल जीतती आई है। साल 2012 में शादी के बंधन में बंधा यह कपल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है और उनकी तस्वीर और वीडियो को बहुत पसंद किया जाता है।

इन दोनों की बनाई गई रील सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल होती है और फैंस इन पर बहुत प्यार बरसाते हैं। ऐसी ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है लेकिन इस बार पास उल्टा पड़ गया है और फैंस को दोनों का अंदाज और बातें बिल्कुल भी पसंद नहीं आई है। कुछ लोगों ने तो इन्हें अपनी रील डिलीट करने तक को बोल दिया है।

टूटा फैंस का दिल

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा को काफी समय बाद इंस्टाग्राम पर रियल शेयर करते हुए देखा गया है। इंस्टाग्राम पर अब तक इस 6.4 मिलियन से ज्यादा व्यू मिल गए हैं और कपल को एक बार फिर मजाकिया अंदाज में देखा जा रहा है। हालांकि यह मजाक फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आया है क्योंकि लोगों का कहना है कि यह दोनों हिंदू धर्म का मजाक उड़ा रहे हैं।

वीडियो में क्या

रितेश और जेनेलिया की इस वीडियो में सबसे पहले रितेश बोलते हैं “राजा दशरथ की तीन पत्नियों थी और इस हिसाब से मैं अब भी दो शादी कर सकता हूं।” उनकी यह बात सुनकर जेनेलिया अजीब सा रिएक्शन देती है और कहती हैं “द्रोपदी के बारे में सुना है तुमने।” यह सुनकर रितेश के होश उड़ जाते हैं। जब इनका यह वीडियो सामने आया है तो लोगों का कहना है कि यह हिंदू धर्म का मजाक बनाने वाली बात है और ऐसा करके कपल सनातन धर्म का मजाक बना रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd)

भड़के यूजर्स

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की इस रियल को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें तरह-तरह की बातें सुनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि सनातन पर चुटकुले बनाना बंद कर दो वरना बायकॉट तो सुना ही होगा आप लोगों ने। दूसरे यूजर ने कहा कि आपको हंसी मजाक के लिए धार्मिक नाम का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। एक यूजर ने कहा कि हम आप लोगों की बहुत इज्जत करते हैं इस तरह की कॉमेडी वीडियो मत बनाओ।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews