Rockstar 2 कन्फर्म! रणबीर कपूर की आइकॉनिक प्रेम कहानी का सीक्वल लाने की तैयारी, जानें क्या है सच

रणबीर कपूर के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, जिस फिल्म ने म्यूजिक और इमोशंस के जरिए करोड़ों दिलों पर राज किया, उसका सीक्वल आने की खबर ने तहलका मचा दिया है। Rockstar 2 को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है।
Rockstar

रणबीर कपूर बॉलीवुड के उन चुनिंदा अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक चॉकलेटी हीरो के रूप में की लेकिन समय के साथ साथ ख़ुद को एक बेहतरीन अभिनेता के रूप में लोगों के सामने पेश किया। आज रणबीर कपूर करोड़ों लोगों के दिल में राज करते हैं। उनकी फ़िल्मों को लोग बार बार देखना पसंद करते हैं और फिर भी बोर नहीं होते हैं।

जब कभी भी लोगों से उनकी पसंदीदा फ़िल्मों के बारे में बात की जाती है तो अधिकांश लोगों की फ़ेवरेट फ़िल्मों की लिस्ट में रणबीर कपूर की ये जवानी है दीवानी और रॉकस्टार ज़रूर शामिल होती है। फ़िल्म में चाहे रोमांस हो, एक्शन हो, कॉमेडी हो, या फिर कोई सस्पेंस ही क्यों न हो। रणवीर कपूर हर एक रोल को बख़ूबी निभाते हैं।

रणबीर कपूर की हिट फिल्म Rockstar

आज हम बात कर रहे हैं उनकी हिट फ़िल्मों में से एक रॉकस्टार की। रणबीर कपूर की रॉकस्टार फ़िल्म 2011 में रिलीज़ हुई थी, इस फ़िल्म ने लाखों लोगों के दिलों में अपनी अलग जगह बनायी, इस फ़िल्म में रणबीर कपूर ने एक म्यूजिशियन का किरदार निभाया था। इस फ़िल्म के गाने तो इतने ज़बरदस्त है कि क्या ही बताया जाए। रॉकस्टार ने बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छी ख़ासी कमाई की थी और बीते साल जब यह फ़िल्म रिलीज़ हुई थी तब लोगों में ज़बरदस्त उत्साह देखने को मिला था। लोगों का उत्साह देखने के बाद , फ़ैन्स ने निर्देशक से यह गुज़ारिश की थी कि वह फ़िल्म का सीक्वल लेकर आए। जिसके बाद इम्तियाज़ अली ने फ़िल्म की बढ़ती डिमांड को देखकर फ़िल्म के सीक्वल को लेकर एक बड़ा हिंट दिया है। चलिए जानते हैं कि रॉकस्टार 2 को लेकर इम्तियाज़ अली ने क्या कहा।

क्या बनेगी Rockstar 2, इम्तियाज़ अली का बड़ा इशारा

आपको बता दें, हाल ही में इम्तियाज़ अली कोमल नाहटा के पॉडकास्ट में ख़ास मेहमान बनकर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ़ अपनी फ़िल्मों के बारे में खुलकर बातचीत की बल्कि रॉकस्टार के सीक्वल को लेकर भी दिलचस्प जवाब दिए। उन्होंने कहा कि कभी भी यह नहीं कहना चाहिए कि मैं नहीं बनाऊंगा, हो सकता है कि कोई आईडिया आ जाए और मुझे लगे की ये कहानी रॉकस्टार पार्ट 2 के लिए अच्छी है, तो क्यों नहीं मैं ज़रूर बनाऊँगा। कभी ऐसा हो कि मेरे दिमाग़ में रॉकस्टार को लेकर वाइल्ड थॉट आ जाए। इम्तियाज़ अली के इस जवाब से यह साफ़ नज़र आया कि अगर वह रॉक स्टार का सीक्वल बनाते हैं तो यह सिर्फ़ फ़ैन्स की माँग को पूरा करने के लिए नहीं होगा, उनके लिए ज़रूरी है कि वे एक अच्छी कहानी लोगों के सामने पेश करें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews