Salaar में होगी रॉकी भाई की धांसू एंट्री! साथ नजर आएंगे प्रभास और यश

Salaar

Salaar: पैन इंडिया सुपरस्टार बन चुके प्रभास की आने वाली फिल्म ‘सालार’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। एक के बाद एक उनकी कई फिल्में असफल हुई है, लेकिन इस फिल्म से दर्शकों को और खुद एक्टर को भी काफी उम्मीद है। इस फिल्म से ज्यादा उम्मीदें होने की सबसे बड़ी वजह यह है कि इसका निर्माण केजीएफ 2 के निर्देशक प्रशांत नील कर रहे हैं। प्रशांत ने जिस तरह से केजीएफ 2 में कमाल दिखाया है, दर्शक एक बार फिर से सालार में उनका यही अंदाज देखना चाहते हैं।

फिल्म से जुड़ी कोई ना कोई खबर लगातार सामने आ रही है और दर्शक हर बात को जानने के लिए काफी उत्सव दिखाई पड़ रहे हैं। इसकी कहानी से जुड़ी कोई बात हो या फिर इसमें किसी सितारे की एंट्री से जुड़ी खबर किसी न किसी बात की चर्चा लगातार जारी है। अब हाल ही में एक एक्साइटेड खबर सामने आई है, जिसे सुनने के बाद ‘सालार’ के अलावा ‘केजीएफ 2’ के फैंस भी जश्न मनाने लगेंगे।

सालार में नजर आएंगे यश

प्रभास की फिल्म सालार का जब ऐलान हुआ था, तभी से इस बारे में चर्चा चल रही है कि यह केजीएफ यूनिवर्स का हिस्सा होने वाली है। अब आ रही खबरों के मुताबिक प्रभास के साथ इस फिल्म में सुपरस्टार यश भी दिखाई देने वाले हैं। दोनों कलाकारों की एक साथ धांसू एंट्री होगी जिसे देखकर दर्शक हैरान होने वाले हैं। यश कैमियो रोल में दिखाई देंगे और स्क्रीन पर अपना जलवा बिखेरेंगे। यश का कैमियो 15 मिनट का होने वाला है और वह जबरदस्त धमाल मचाने वाले हैं।

साथ नजर आए थे कलाकार

बता दें कि जब फिल्म सालार के लिए पूजा रखी गई थी उसे समय प्रशांत नील की पिछली फिल्म केजीएफ के हीरो यश को भी यहां पर देखा गया था। यश और प्रभास ने एक दूसरे के साथ तस्वीर भी क्लिक करवाई थी और तब से ही फैंस इन दोनों को एक साथ स्क्रीन पर देखने के लिए एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। अगर मीडिया में चल रही खबरें सही साबित होती है, तो यह दोनों कलाकार स्क्रीन पर जबरदस्त धमाल मचाएंगे।

यश ने नही दी जानकारी

‘केजीएफ 2’ की शानदार सफलता के बाद यश को अभी तक अपनी किसी भी फिल्म के बारे में ऐलान करते हुए नहीं देखा गया है। फैंस ये जानना चाहते हैं कि यह सुन आगे जाकर किस फिल्म में दिखाई देने वाले हैं। उनके कई फिल्मों का हिस्सा बनने की खबरें तो सामने आई है, लेकिन किसी के भी बारे में ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews