“Singham Again” के साथ फिर लौटेंगे रोहित शेट्टी के कॉप्स, शुरू हुई फिल्म की शूटिंग

Singham Again

Singham Again: बॉलीवुड के चर्चित डायरेक्टर रोहित शेट्टी सिंघम के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। वह अपने कॉप यूनिवर्स का अगला हिस्सा ‘सिंघम अगेन’ जल्द ही लेकर आने वाले हैं, जिसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया गया है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ कई सितारे नजर आने वाले हैं। कॉप यूनिवर्स में अब तक सिंघम, सिंघम रिटर्न, सिंबा, सूर्यवंशी जैसी शानदार फिल्में आ चुकी है। इन फिल्मों में अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह जैसे कलाकार अपना एक्शन अवतार दिखा चुके हैं। सिंघम अगेन के साथ अब रोहित शेट्टी अपने कॉप यूनिवर्स में लेडी सिंघम को भी शामिल करने वाले हैं, जिसका किरदार दीपिका पादुकोण निभाएंगी।

Singham Again की शूटिंग शुरू

सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें रोहित शेट्टी, अजय देवगन और रणवीर सिंह को देखा जा सकता है। इन सभी ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल से तस्वीरों को शेयर किया है जिसमें यह हाथ जोड़े और पूजन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सिंघम में अजय देवगन ना हो तो यह फिल्म लगभग अधूरी है और दर्शक लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे और अब एक्टर ने कुछ फोटो शेयर करते हुए इसकी घोषणा कर दी है।

अजय ने शेयर की पोस्ट

सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए अजय देवगन ने लिखा “हमने 12 साल पहले भारतीय ऑडियंस को कॉप यूनिवर्स दिया था। इतने सालों में जनता ने हमें जो प्यार दिया है उसे सिंघम परिवार बड़ा और मजबूत हो चुका है और हम एक बार फिर सिंघम अगेन के साथ फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ने जा रहे हैं।’ उनकी इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस में काफी एक्साइटमेंट देखा जा रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

रोहित शेट्टी का पोस्ट

फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए रोहित शेट्टी ने भी पूजन और सेट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर की है। तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में उन्होंने लिखा “12 साल पहले जब हमने सिंघम बनाई थी तो यह नहीं सोचा था कि यह कॉप यूनिवर्स में बदल जाएगी सिंघम, सिंघम रिटर्न, सिंबा, सूर्यवंशी के बाद अब ‘सिंघम अगेन’ का फिल्मांकन करने जा रहे हैं।” बता दें कि यह खबर भी सामने आ रही है कि फिल्म में अर्जुन कपूर की भी एंट्री हुई है और वह विलेन के अवतार में नजर आने वाले हैं। हालांकि, अब तक इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews