Roshan Singh Sodhi: 25 दिन से लापता चल रहे तारक मेहता के रोशन सिंह सोढ़ी लौटे घर, गायब होने की वजह जानकर आप भी रह जाएंगे दंग!

Roshan Singh Sodhi: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले अभिनेता गुरुचरण सिंह दिल्ली में अपने घर से एयरपोर्ट के लिए निकले थे। जानकारी के अनुसार उन्हें वहां से मुंबई जाना था, लेकिन वे न तो एयरपोर्ट पहुंचे थे और न ही मुंबई गए थे।
Roshan Singh Sodhi: 25 दिन से लापता चल रहे तारक मेहता के रोशन सिंह सोढ़ी लौटे घर, गायब होने की वजह जानकर आप भी रह जाएंगे दंग!

Roshan Singh Sodhi: 22 अप्रैल से लापता चल रहे तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जाने माने अभिनेता गुरुचरण सिंह अब घर लौट आए है। दरअसल उनके अचानक घर से गायब होने के चलते उनके परिवार और प्रशंसकों में काफी चिंता थी। वहीं जिस वजह से परिवार ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। हालांकि अब, 25 दिनों बाद, 17 मई शुक्रवार को, गुरुचरण सिंह घर लौट आए और उन्होंने अपनी अनुपस्थिति की चौंकाने वाली वजह बताई है।

किया चौंकाने वाला खुलासा:

दरअसल, घर लौटने पर पुलिस ने गुरुचरण सिंह से पूछताछ की और उनका बयान भी कोर्ट में दर्ज कराया। वहीं अपने बयान में, गुरुचरण सिंह ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल पुलिस को इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा है कि वे एक आध्यात्मिक यात्रा पर निकल गए थे, जिस वजह से वे घर से दूर थे और वे अमृतसर और लुधियाना जैसे कई शहरों के गुरुद्वारों में ठहरे थे। हालांकि उनका कहना है कि जब उन्हें यह महसूस हुआ कि उनका अब घर लौटने का समय आ गया है, तो वे वापस आ गए।

लोगों ने दी प्रतिक्रिया:

जानकारी के अनुसार यह जानकारी एएनआई द्वारा शेयर की गई वहीं इस जानकारी के बाद सोढ़ी के फैंस ने भी इसपर प्रतिक्रिया दी है। दरअसल एक यूजर ने कहा कि ‘यह कैसी धार्मिक यात्रा थी, जिसमें वे अपने परिवार को बिना बताए चले गए, जिससे वे महीनों तक परेशान रहे।’दरअसल कुछ फैंस सोढ़ी से नाराज नजर आ रहे है। वहीं एक अन्य ने टिप्पणी की कि सोढ़ी तो केजरीवाल से भी आगे निकल गए।

जानिए क्या है पूरा मामला?

दरअसल 22 अप्रैल को प्रसिद्ध टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले अभिनेता गुरुचरण सिंह दिल्ली में अपने घर से एयरपोर्ट के लिए निकले थे। जानकारी के अनुसार उन्हें वहां से मुंबई जाना था, लेकिन वे न तो एयरपोर्ट पहुंचे और न ही मुंबई गए। इस पर उनके पिता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी। वहीं इस मामले में पालम पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि ‘उन्होंने इस मामले में आईपीसी की धारा 365 के तहत केस दर्ज किया था। अभिनेता का फोन 22 अप्रैल से लगातार बंद था। इसके अलावा, एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हुई थी जिसमें गुरुचरण सिंह पैदल चलते हुए दिख रहे थे।’

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews