Oscar Awards 2023: RRR ने ऑस्कर में भी गाड़े झंडे, नाटू नाटू को मिला बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग अवॉर्ड

Oscar Awards 2023

Oscar Awards 2023 Hindi: दुनियाभर में इस समय अकादमी पुरस्कार की धूम देखी जा रही है। इस साल भारतीयों की नजर खास तौर से इस फंक्शन पर बनी हुई थी क्योंकि साउथ फिल्म मेकर एसएस राजामौली की फिल्म RRR के गाने नाटू नाटू को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए नॉमिनेट किया गया था। इसके अलावा दो अन्य कैटेगरी में भी इंडिया को नॉमिनेशन मिला था।

95 वें एकेडमिक अवॉर्ड्स की सुबह भारत के लिए अच्छी खबर लेकर आई है क्योंकि नाटू नाटू को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा थे एलीफेंट व्हिस्पर्स को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री के सम्मान से नवाजा गया।

Oscar Awards 2023 आरआरआर के नाम

एसएस राजामौली की फिल्म का गाना नाटू नाटू लगातार सफलता के झंडे गाड़ रहा है। इस फिल्म को देश के साथ विदेशों में भी सराहना मिल रही है। अवॉर्ड की ट्रॉफी गाना लिखने वाले चंद्रबोस और एमएम किरवाणी ने ली और इस दौरान दोनों काफी खुश नजर आए।

इन दोनों ने अवॉर्ड की अनाउंसमेंट होते ही एक दूसरे को गले लगा लिया। बता दें कि यह गाना अकादमी पुरस्कारों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया पहला भारतीय गाना है और इसने 15 गानों को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की है। पिछले साल जब फिल्म को अमेरिका में रिलीज किया गया था उसके बाद से गाना ग्लोबल सेंसेशन बन चुका है। गाने को मिले पुरुस्कार की खबर ने पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ा दी है।

ऐसी है RRR की कहानी

फिल्म आर आर आर में रामचरण और जूनियर एनटीआर में बेहतरीन किरदार निभाया है। यह एक हिस्टोरिकल फेंटेसी फिल्म है जिसे 2 क्रांतिकारियों के जीवन पर फिल्माया गया है। काल्पनिक कहानी में ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ते भारतीय जवान दिखाए गए हैं।

इस फिल्म के गाने नाटू नाटू को लेकर डायरेक्टर एसएस राजामौली का कहना था कि उन्होंने इसे एक एक्शन सीक्वेंस के रूप में तैयार किया था। जहां दो स्वतंत्रता सेनानी डांस के जरिए ब्रिटिश अधिकारियों को घुटनों पर आने पर मजबूर कर देते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews