रुबीना दिलैक ने सजाया आने वाले मेहमानों के लिए आशियाना, वीडियो शेयर कर दिखाई झलक

रुबीना दिलैक ने सजाया आने वाले मेहमानों के लिए आशियाना, वीडियो शेयर कर दिखाई झलक

Rubina Dilaik : रुबीना दिलैक इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई है। उन्हें भारतीय टेलीविजन पर प्रसारित होने वाला शो छोटी बहु से पहचान मिली। इसके अलावा, वो ‘शक्ति – आस्तित्व के एहसास की’ में भी नजर आई थी जो कि एक पॉपुलर हिंदी धारावाहिक था। जिसके बाद उन्होंने ‘बिग बॉस 14’ नामक रियलिटी शो में भाग लिया और अपनी बेहतर प्रदर्शनी और जज्बे से शो का विजेता भी बनी। बता दें कि एक्ट्रेस की शादी 5 साल पहले अभिनव से हुई थी। इसी कड़ी में वो कड़ी में रुबीना दिलैक अपनी प्रेगनेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इसी के साथ उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जो कि इन दोनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

रुबीना ने शेयर की वीडियो

दरअसल, रुबीना दिलैक ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी ऑफिशियल इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपने बच्चे के होने वाले रूम को दिखाया है। इस रूम की थीम पूरी तरह से व्हाइट और ब्लू है, जिसमें पेड़-पौधे और चिड़िया की तस्वीर बनी हुई नजर आ रही है। इसके अलावा, बहुत सारे खिलौने और पालन भी नजर आ रहा है। रूम में एक छोटा सा बेड भी है। जिसके चारों तरफ कुछ टॉयज रखे हुए हैं। फ्लोर पर मैट भी बिछी हुई है और उसके भी इर्द-गेट कई सारे खिलौने बिखरे पड़े हैं। वहीं, बच्चे का सामान रखने के लिए एक कवर्ड भी बनाया हुआ है।

बच्चों के वेलकम की तैयारी जारी

इससे पहले एक्ट्रेस ने यूट्यूब पर खुलासा किया था कि वह दो बच्चों को जन्म देने वाली है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि जब उन्हें पहली बार पता चला कि वह जुड़वा बच्चे की मां बनने वाली है, तो उनका रिएक्शन काफी अलग था। वहीं, जब अभिनव को मैंने यह बात बताई तो उन्होंने कहा ऐसा नहीं हो सकता। इसके जवाब में रुबीना ने कहा यह सच है। जिसके बाद से दोनों अपने बच्चों के वेलकम की तैयारियों में लग गए। सूत्रों के अनुसार, रुबीना दिसंबर की शुरूआत में बच्चे को जन्म दे सकती हैं। फिलहाल, कपल द्वारा इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews