
OTT पर नई मूवी का इंतजार बेसब्री से किया जाता है। जो लोग थिएटर में इन फिल्मों को मिस कर देते हैं, वह ओटीटी पर इन्हें देखने के लिए उत्सुक रहते हैं। हाल ही में अनुराग कश्यप की ‘साली मोहब्बत’ को 22 नवंबर को प्रीमियर किया गया था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब इसका इंतजार ओटीटी रिलीज को लेकर किया जा रहा है। अगर आप भी इस शानदार फिल्म के ओटीटी प्रीमियर का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है यह फिल्म जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है और इसकी तारीख भी सामने आ चुकी है।
दरअसल अनुराग कश्यप की फिल्में हमेशा लोगों का दिमाग घुमा देती हैं। अक्सर उनकी फिल्मों में कहानी को इस तरह से पिरोया जाता है कि वह लोगों के मन को छू लेती है। बता दें कि ‘साली मोहब्बत’ फिल्म 55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में प्रीमियर हो चुकी है और आम दर्शक अब इसे देखने के लिए उत्सुक हैं।
क्या है साली मोहब्बत की कहानी?
फिल्म की कहानी पर नजर डालें तो ‘साली मोहब्बत’ की कहानी एक छोटे से शहर में रहने वाली स्मिता के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में स्मिता का रोल राधिका आप्टे निभा रही हैं। स्मिता शांत जीवन जीने वाली लड़की होती है लेकिन अचानक उसकी जिंदगी बदल जाती है। शहर में हुए एक डबल हत्याकांड के बाद उसकी दुनिया ही उलट-पुलट हो जाती है। सीधी-सादी लड़की धीरे-धीरे झूठ, बेवफाई, विश्वासघात और हत्या के जाल में फंसती चली जाती है। जांच में सामने आता है कि इस मामले में कोई भी इंसान वैसा नहीं है जैसा दिखाई देता है। फिल्म की कहानी अनुराग कश्यप की बाकी फिल्मों की तरह ही ट्विस्ट से भरी हुई है और इसमें रियलिटी का झुकाव भी साफ दिखाई देता है। फिल्म में स्मिता को तनाव, छिपे हुए रिश्ते और पुराने मकसदों का सामना करना पड़ता है। उसे अपनी मानसिक परेशानी से भी जूझना पड़ता है।
कब और किस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज?
इस फिल्म में सबसे ज्यादा ध्यान राधिका आप्टे ने खींचा है। अंत तक दर्शक यह सोचते रहते हैं कि स्मिता सिर्फ एक दर्शक है या फिर कहानी का केंद्रीय किरदार। राधिके आप्टे के अलावा दिव्यांशु शर्मा, अनुराग कश्यप, अंशुमान पुष्कर, शरद सक्सेना और शनि मैत्री भी फिल्म में दिखाई देते हैं। फिल्म की कहानी को और भी रोचक बनाने के लिए इसे दो टाइमलाइन में दिखाया गया है, जिससे कहानी और मजबूत हो जाती है। जानकारी के अनुसार ‘साली मोहब्बत’ को 12 दिसंबर को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म Zee5 पर स्ट्रीम की जाएगी। ऐसे में अगर आप अनुराग कश्यप के फैन हैं और उनकी फिल्मों की कहानियों को पसंद करते हैं, तो यह फिल्म आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकती है।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

