Aryan Khan के साथ डेटिंग की खबरों पर Sadia ने दिया रिएक्शन, बताया रिश्ते का सच

Aryan Khan

Aryan Khan Dating Sadia: बॉलिवुड एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान इन दिनों अपनी डेटिंग की खबरों के लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिनों यह खबर आई थी कि वह नोरा फतेही (Nora Fatehi) को डेट कर रहे हैं और इसके बाद पाकिस्तानी एक्ट्रेस सादिया खान के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। एक्ट्रेस ने खुद ही अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से आर्यन के साथ अपनी तस्वीरों को शेयर किया था। अब दोनों के बारे में तरह-तरह की बातें की जा रही है।

आर्यन खान के साथ चल रही अपनी डेटिंग की अफवाहों पर अब सादिया खान ने रिएक्शन दिया है। सिटी टाइम्स नामक अखबार को इंटरव्यू देते हुए आर्यन खान के साथ अफेयर को लेकर चल रही सारी खबरों को एक्ट्रेस ने बेबुनियाद बताया है। एक्ट्रेस का कहना है कि यह क्या बात हुई कि लोग पूरी तस्वीर को जाने बिना आर्यन और मेरे बारे में तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। किसी के भी बारे में कहानियां बनाने के नाम पर जो किया जा रहा है उसकी सीमा होनी चाहिए।

एक्ट्रेस ने आर्यन खान के साथ अपनी तस्वीरों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह तब की तस्वीर है जब वह न्यू ईयर इव को एक दूसरे से मिले थे। उन्होंने यह भी बताया कि इसके पहले भी उनकी मुलाकात हो चुकी है और वह तस्वीरें भी क्लिक करवा चुके हैं। इसका ये मतलब नहीं होता कि हम एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। मेरे अलावा वहां पर और भी लोग थे जिन्होंने आर्यन के साथ तस्वीर क्लिक की है और अपलोड भी की है लेकिन मैं अकेली हूं जिसके बारे में इस तरह की बातें करके तस्वीरें वायरल की जा रही है। एक्ट्रेस ने कहा है कि यह सारी खबरें बिल्कुल अफवाह है और आर्यन बहुत ही प्यारे और अच्छे व्यवहार करने वाले लड़के हैं इसलिए हमारे बारे में इस तरह की निराधार बातें करना बिल्कुल बंद कर दें।

Aryan Khan की डेटिंग की खबरें

बता दें कि नए साल की शुरुआत के साथ ही आर्यन खान की डेटिंग को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही थी। पहले कहा जा रहा था कि वह अपने से बड़ी एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही को डेट कर रहे हैं पर इसी बीच सादिया के साथ उनकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया था। ये कहा जा रहा था कि शाहरुख के लड़के पाकिस्तानी एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं, लेकिन अब एक्ट्रेस ने सब कुछ क्लियर कर दिया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews