Saif Ali Khan पर चाकू से हमला, लीलावती अस्पताल में भर्ती, रात 2 बजे घर में घुसा अज्ञात शख्स

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर देर रात चाकू से हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि चोरी के इरादे से घुसे एक शख्स ने एक्टर पर हमला किया है। हालांकि, सही मामला पुलिस की जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।
Saif Ali Khan

Saif Ali Khan: बॉलीवुड के सबसे चर्चित एक्टर्स में शुमार सैफ अली खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एक्टर पर चाकू से हमला किया गया है, जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देर रात अज्ञात शख्स उनके घर में घुसा और चाकू से एक्टर पर वार कर दिया।

हमला किसने किया और क्यों किया फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी हुई है। रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि रात 2 से 3 के बीच हुई इस घटना में एक चोर ने सैफ अली खान पर हमला किया है। चोरी करने घुसे शख्स को जब वो पकड़ने की कोशिश कर रहे थे, उसी दौरान यह घटना हुई।

पुलिस का क्या कहना

इस मामले को लेकर मुंबई पुलिस के मुताबिक एक अज्ञात व्यक्ति सैफ अली खान के घर में पहुंचा। जहां दोनों के बीच हाथापाई हुई और सैफ पर चाकू से हमला किया गया। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है। पूरी इन्वेस्टिगेशन के बाद ही मामला सामने आएगा फिलहाल पूछताछ की जा रही है।

लीलावती में भर्ती सैफ (Saif Ali Khan)

बता दें कि एक्टर का घर फॉर्च्यून हाइट्स में 11वें फ्लोर पर है। खबरों के मुताबिक घर में जब आवाज आई तब कुछ नौकर नींद से उठे और उन्होंने शोर मचाया। आवाज सुनकर सैफ बाहर आए और उन्होंने चोर को पकड़ने की कोशिश की। इसी समय चोर ने सैफ पर चाकू से हमला किया, जिससे वह घायल हो गए। इसके बाद घर का स्टाफ तुरंत ही एक्टर को अस्पताल लेकर पहुंचा। जानकारी के मुताबिक एक्टर की हालत ठीक है।

अस्पताल का बयान

सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक उनके शरीर पर 6 घाव थे जिनमें से दो गहरे थे। रीढ़ की हड्डी के पास एक घाव है और उनका इलाज लगातार जारी है। न्यूरोसर्जन और कॉस्मेटिक सर्जन की टीम उनका इलाज कर रही है।

सुरक्षित है परिवार

फिलहाल जो खबरें सामने आ रही है, उसके मुताबिक सैफ अली खान पर हमला हुआ है। करीना कपूर और बच्चे सुरक्षित हैं। हालांकि, हमले के वक्त परिवार में बाकी सदस्य कहां थे इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल परिवार की तरफ से घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। चोर घटना के बाद फरार है और मुंबई क्राइम ब्रांच लगातार उसे ढूंढने में लगी हुई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और शख्स को पकड़ने की कोशिश जारी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews