सैफ अली खान की सेहत में सुधार, अस्पताल से आज होंगे डिस्चार्ज, आराम की सलाह, हमलावर से पूछताछ जारी

Saif Ali Khan: सैफ अली खान की सेहत में सुधार की खबर है, जिससे उनके फैंस और परिवार के लिए राहत की बात है। पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती अभिनेता को आज छुट्टी मिल सकती है.
Saif Ali Khan

Saif Ali Khan: बॉलीवुड अभिनेता सैफ़ अली ख़ान को लेकर एक राहत की ख़बर सामने आयी है. उन्हें आज 21 जनवरी यानी मंगलवार के दिन लीलावती अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी. डॉक्टर नितिन डांगे ने इस बात का ख़ुलासा किया है.

जानकारी के अनुसार सैफ़ के डिस्चार्ज की सारी काग़ज़ी कार्रवाई सोमवार रात को ही पूरी हो गई थी. अब उन्हें मंगलवार के दिन 10 बजे 12 बजे के बीच कभी भी अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है. ये ख़बर न सिर्फ़ उसके परिवार बल्कि उनके फ़ैन्स के लिए भी एक ख़ुशख़बरी है.

सैफ़ पर कैसे हुआ था हमला?

अगर आपको मामला नहीं पता है, तो बता दें कि पिछले सप्ताह सैफ़ अली ख़ान पर एक चोर ने हमला कर दिया था. ये हमला उन्हीं के घर में हुआ था. चोरी की नियत से चोर आधी रात को सैफ़ के घर घुसे थे. हमलावर ने सैफ़ पर लगभग 6 बार चाक़ू से हमला किया था.

इस हमले के बाद क़रीबन ढाई बजे रात में ऑटो रिक्शा की मदद से सैफ़ अली ख़ान को लीलावती अस्पताल लाया गया, जहाँ उनकी सर्जरी भी की गई.

इस घटना ने ना सिर्फ़ बॉलीवुड इंडस्ट्री बल्कि हर तरफ़ सनसनी फैला दी थी, यह घटना सैफ़ के फ़ैन्स और उनके परिवार के लिए काफ़ी चौंकाने वाली थी. हालाँकि जानकारी के अनुसार अब सैफ़ की हालत में सुधार आ चुका है और उन्हें अस्पताल से मंगलवार को छुट्टी मिल जाएगी.

कौन हैं सैफ़ अली ख़ान का हमलावर शरीफुल?

सैफ़ अली ख़ान पर हमले के आरोपी के बारे में कुछ जानकारी सामने आयी है, आरोपी शरीफुल बांग्लादेशी नागरिक हैं, जिसमें भारत में आने के बाद अपना नाम बदलकर बिजॉय दास रख लिया था. यह बांग्लादेश के झालोकाटी का निवासी है और पिछले पाँच महीने से मुंबई में रह रहा था.

आपको बता दें, शरीफुल ने हमले के बाद अपने दोस्त जितेंद्र पांडे को कॉल किया था. पांडे ने शरीफुल को हीरानंदानी के एक लेबर कैंप में किराये का मकान दिलवाया था. अब इस घटना के बाद से यह सवाल उठ रहा है कि आख़िर जितेंद्र पांडे कौन है जो बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल का मददगार बना और क्या उसने भी इस हमले में मदद की है?

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews