Saif Kareena Love Story: 2005 में एक दूजे को दिल दे बैठे थे सैफ-करीना, तस्वीर ने खोला प्रेम कहानी का राज

Saif Kareena Love Story

Saif Kareena Love Story Hindi: बॉलीवुड इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है, जहां अधिकतर ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन जोड़ियां बनती और बिगड़ती हुई देखी जाती है। कभी किसी के डेटिंग रूमर्स की चर्चा होती है तो कहीं कोई गुपचुप प्यार करने के बाद शादी के बंधन में बंध जाता है। हर फैन यह चाहता है कि उसे अपने फेवरेट सितारे की जिंदगी से जुड़ी हर बात पता हो और लव स्टोरी में तो दर्शकों का खास इंटरेस्ट होता है।

आज हम आपके लिए इंडस्ट्री के चर्चित कपल में से एक सैफ अली खान और करीना कपूर की एक शानदार स्टोरी लेकर आए हैं। जिससे आपको पता चलेगा कि आखिरकार इन दोनों के बीच प्यार की शुरुआत कैसे हुई थी। कपल वैसे तो चर्चा में बना ही रहता है लेकिन कई बार यह सामने आया है कि दोनों की पहली मुलाकात फिल्म के सेट पर हुई थी।

अब तक यही कहा जाता है कि टशन के सेट पर इन दोनों ने एक दूसरे को देखा था और फिर इनके बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थी। लेकिन अब इन दोनों की पहली मुलाकात और प्यार की शुरुआत में थोड़ा कंफ्यूजन हो गया है क्योंकि हाल ही में मशहूर सिटी फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया है कि कपल की मुलाकात और लव स्टोरी की शुरुआत उनके स्टूडियो से हुई थी।

ऐसे शुरू हुई Saif Kareena Love Story

डब्बू रत्नानी ने हाल ही में अपने फैंस के साथ आस्क मे एनीथिंग सेशन रखा था। जहां एक सोशल मीडिया यूजर ने उनसे सैफ और करीना की पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए इसके पीछे की कहानी को जानना चाहा। इस तस्वीर को फोटोग्राफर ने साल 2005 में क्लिक किया था और यूजर के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा था कि दोनों कलाकार पहली बार उनके स्टूडियो में मिले थे और यहीं से इनके बीच प्यार की शुरुआत हुई थी। जो तस्वीर सामने आई है वह ब्लैक एंड व्हाइट है और कपल इसमें पोज देता नजर आ रहा है।

सालों पहले मिल गए थे सैफ करीना के दिल

इन दोनों की लव स्टोरी के बारे में जो जानकारी सामने आती है उसके मुताबिक सैफ अली खान करीना पर अपना दिल हार बैठे थे। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया और साल 2012 के आखिर में यह जीवन साथी बन गए।

Saif Kareena Love Story

कपल ने एक दूसरे के साथ पांच फिल्मों में काम किया है और इन दोनों की ऑफ स्क्रीन और ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को बहुत भाती है। अब इन दोनों के दो प्यारे से बेटे हैं और फैंस उन पर भी बहुत प्यार लुटाते दिखाई देते हैं। बड़े बेटे तैमूर का तो फैंस के बीच में खास क्रेज देखा जाता है और उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा जाती है। वहीं जैद भी अपनी क्यूटनेस से सभी का दिल जीत लेते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews