सलमान ने शेयर की ‘Tiger 3’ के पहले गाने की झलक, अरिजीत सिंह ने दी आवाज

Leke Prabhu Ka Naam

Tiger 3: सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘टाइगर 3’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में भाईजान के साथ कटरीना कैफ को देखा जाने वाला है और इमरान हाशमी विलेन के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें सलमान खान का खतरनाक अवतार दिखाई दिया था और उन्हें एक्शन करता देख फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ चुकी है। दर्शक अब बस इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं और इसी बीच सलमान खान को फिल्म के गाने का पोस्टर शेयर करते हुए देखा गया।

सलमान खान ने फिल्म के गाने ‘लेके प्रभु का नाम’ का पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में सलमान और कटरीना को रोमांस करते हुए देखा जा सकता है। पोस्टर के साथ एक्टर ने शानदार कैप्शन भी लिखा है जिसके बाद अब फैंस गाना रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

सलमान ने शेयर किया पोस्टर

सलमान खान ने इस पोस्ट को बहुत ही खास अंदाज में शेयर किया है। सबसे पहले बात करें पोस्टर की तो इसमें कटरीना कैफ व्हाइट और रेड कलर के आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। सलमान खान को फुल ब्लैक आउटफिट में देखा जा सकता है और यह दोनों डांस मूव्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

यह पोस्टर जितना दर्शकों का दिल जीत रहा है उतना ही ध्यान इसका कैप्शन भी खींच रहा है। पोस्ट के कैप्शन में सलमान ने लिखा “पहले गाने की पहली झलक, लेकर प्रभु का नाम और यह अरिजीत का पहला गाना है मेरे लिए।” एक्टर ने यह भी बताया है कि यह गाना 23 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा।

कब आएगी फिल्म

सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स की टाइगर फ्रेंचाइजी का तीसरा हिस्सा है, जिसका लंबे समय से दर्शक इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में टाइगर को गद्दार और देशद्रोही का टैग दिया जाएगा और वह हिंदुस्तान की जनता से अपने देशभक्ति का सर्टिफिकेट मांगेगा। फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस दिखाए जाने वाले हैं और टाइगर और जोया एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews