काला हिरण का टीजर रिलीज होते ही सलमान खान पहुंचे हाईकोर्ट, याचिका में की फिल्म पर रोक लगाने की मांग

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने फिल्म काला हिरण का टीजर रिलीज होने के बाद हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने अपनी याचिका में फिल्म से जुड़ी सभी सामग्री पर रोक लगाने की मांग की है और कहा है कि इससे उनकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है।
Salman Khan

सलमान खान का विवादों से बहुत पुराना नाता है। वह कभी ना कभी किसी ने किसी मामले को लेकर चर्चा में आ ही जाते हैं। पिछले कुछ दिनों में एक के बाद एक अपने दो दोस्तों को खोने के बाद वह काफी इमोशनल नजर आए। इसी बीच वो फिल्म काला हिरण को लेकर भी चर्चा में बने रहे।

बता दें कि काला हिरण मामला सलमान खान से जुड़ा एक बहुत पुराना केस है। डायरेक्टर अमित जानी इस पर फिल्म बना रहे हैं। लेकिन सलमान खान ने इसे गलत ठहराते हुए फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है। पोस्टर सामने आने के बाद उन्होंने नोटिस भेजा था लेकिन अब जब फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। तो एक्टर ने कानूनी कदम उठाते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

सलमान खान पहुंचे हाईकोर्ट

सलमान को पर्सनालिटी राइट्स यानी व्यक्तित्व के अधिकारों के लिए कानूनी कदम उठाते हुए देखा। काला हिरण का टीजर रिलीज होते ही उन्होंने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए फिल्म के निर्माण प्रमोशन और रिलीज पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। एक्टर ने आरोप लगाया है कि यह फिल्म उनके 1998 के बहुत चर्चित काले हिरण शिकार मामले से प्रेरित है।

याचिका में सलमान का क्या कहना

दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है जिसमें सलमान खान ने यह दावा किया है की फिल्म के निर्माता ने उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए उनके जैसा दिखने वाले कलाकार का इस्तेमाल किया है। उनकी पहचान से जुड़ी चीज जैसे उनका ब्रेसलेट पहनाया गया है। मेकर्स अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए सीधे तौर पर सलमान के नाम और उनकी छवि का सहारा ले रहे हैं। जो उनके पब्लिसिटी और पर्सनैलिटी राइट का उल्लंघन है।

अदालत की कार्रवाई पर असर

याचिका में एक्टर ने यह भी कहा है कि फिल्म की रिलीज उनके खिलाफ चल रही कानूनी कार्रवाई को प्रभावित कर सकती है और उनकी छवि को नुकसान पहुंचा सकती है। एक्टर ने फिल्म के निर्माण, रिलीज, स्ट्रीमिंग और प्रचार से जुड़ी सामग्री पर रोक लगाने की मांग की है। इस याचिका की सुनवाई जल्द ही की जा सकती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews