
Salman Khan On Tiger 3 : बॉलीवुड के सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म “टाइगर 3” को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं। “टाइगर 3” फिल्म “टाइगर” का तीसरा सीक्वेंस है जो कि यशराज की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इससे पहले “टाइगर” और “टाइगर जिंदा है” आई थी। जिसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। इसी कड़ी में “टाइगर 3” भी दिवाली के अवसर पर रिलीज किया गया। साथ ही ये उम्मीद की गई थी कि फिल्म बाकी दोनों फिल्मों की तरह ही सुपरहिट रहेगी। हालांकि, शुरुआती दिनों में मूवी ने काफी अच्छी कमाई की लेकिन वर्ल्ड कप मैच के कारण फिल्म का बिजनेस काफी डाउन रहा। जिसपर अभिनेता ने रिएक्ट किया है। आइए जानें विस्तार से…

सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी
दरअसल, सलमान खान ने ANI से बातचीत के दौरान कहा कि जिस वक्त फिल्म रिलीज हुई उस वक्त वर्ल्ड कप चल रहा था और दिवाली भी थी तो
मुझे ऐसा लगा था कि सबका इंटरेस्ट वर्ल्ड कप में होगा और दिवाली पर कंसंट्रेशन होगा जो कि था भी, लेकिन उसके बावजूद हमारे जो नंबर आए हैं, वह बड़े कमाल के आए। कभी-कभी ऐसा लगता है कि ऊपर वाले ने हमको, जोया और टाइगर की सीरीज और जो करियर दिया है वह बहुत ही कम लोगों को मिलता है। ऐसा बहुत कम ही मौका किसी को मिलता है कि वो बार-बार आए हो और हर बार इतना ढेर सारा प्यार मिले, तो उसके लिए हम बड़े ही खुशनसीब है।
#WATCH | On his film Tiger 3, actor Salman Khan says, ” It was Diwali time and the World Cup was going on and everyone’s interest was in that but despite that the numbers that we have received are wonderful…we’re very grateful and happy about it” (23/11) pic.twitter.com/47HtERfPGp
— ANI (@ANI) November 23, 2023
12 दिनों में इतनी हुई कमाई
बता दें कि “टाइगर 3” ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कुल 254.46 करोड़ का नेट बिजनेस किया है। पहले दिन 44.50 करोड़, दूसरे दिन 59.25 करोड़, तीसरे दिन 44.74 करोड़, चौथे दिन 21.25 करोड़, पांचवें दिन 18.50 करोड़, छठे दिन 13.25 करोड़, सातवें दिन 18.75 करोड़, आठवें दिन 10.50 करोड़, 9वें दिन 7.35 करोड़, दसवे दिन 6.70 करोड़, 11वें दिन 5.81 करोड़ तो वहीं 12वें दिन 4.70 करोड रुपए की कमाई की है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

