Salman Khan को बॉलीवुड में पूरे हुए 35 साल, खास अंदाज में फैंस को दिया धन्यवाद

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को 26 अगस्त के दिन इंडस्ट्री में 35 साल पूरे हो गए हैं। 1988 के दौड़ में उन्होंने बीवी हो तो ऐसी से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद उन्हें कई सारी हिट फिल्मों में काम करते हुए देखा गया। अपने शानदार सफर में फैंस से मिले प्यार के लिए सलमान खान ने एक वीडियो शेयर करते हुए सभी को धन्यवाद दिया है।

सलमान ने शेयर की वीडियो

सलमान खान ने सोशल मीडिया पर उनकी फिल्म के डायलॉग और गानों की स्टेप्स का एक कोलाज वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनके धमाकेदार परफॉर्मेंस को देखा जा सकता है। वीडियो शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा यह 35 साल 35 दिनों की तरह बीत गए आप लोगों का बहुत धन्यवाद।

फैंस ने दिया रिएक्शन

सलमान खान के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस इस पर जमकर प्यार लुटाते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक ने कहा चाहे मेरी जिंदगी गुजर जाए लेकिन सलमान खान हमेशा मेरे फेवरेट रहेंगे। दूसरे ने कहां यहां कोई दूसरा सलमान खान नहीं हो सकता। वहीं कई फैंस ने सलमान खान को बधाई देते हुए हमेशा उनका एंटरटेनमेंट करने के लिए थैंक यू कहा है।

सलमान खान के प्रोजेक्ट

सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो आने वाले दिनों में वो कटरीना कैफ के साथ फिल्म टाइगर 3 में दिखाई देने वाले हैं। बीते दिनों उन्हें बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 होस्ट करते हुए देखा जा रहा था और अब वह टेलीविजन की दुनिया में एक बार फिर बिग बॉस के सीजन 17 के साथ हाजिर होंगे। मनीष शर्मा की डायरेक्शन में बन रही टाइगर 3 नवंबर 2023 को सिनेमाघर में रिलीज की जाएगी। जिसमें सलमान और कटरीना के साथ विशाल जेठवा, इमरान हाशमी और रिद्धि डोगरा जैसे कलाकार नजर आएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews