राजा शिवाजी से सलमान का फर्स्ट लुक आउट, माथे पर पगड़ी और मूंछें देख फैंस हैरान

रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी में सलमान खान का कैमियो देखने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। सोशल मीडिया पर उनके लुक की तस्वीरेः तेजी से वायरल हो रही है।
Salman khan

रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। इसे हाल ही में सिनेमाघर में रिलीज किया गया है। रितेश ने फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया है। उनके साथ बॉलीवुड के कई कलाकार नजर आ रहे हैं लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान सलमान खान के स्पेशल कैमियो ने खींचा है।

फिल्म में कौन-कौन से कलाकार नजर आएंगे और उनका किरदार क्या होगा इस बारे में दर्शकों को पहले ही बता दिया गया था। लेकिन यह नहीं बताया गया था कि सलमान खान भी इसका हिस्सा बनने वाले हैं। अब जैसे ही शुक्रवार की सुबह दर्शक फिल्म देखने के लिए सिनेमाघर में पहुंचे अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल से सलमान की झलक शेयर करते हुए दिखाई दिए।

राजा शिवाजी से सलमान की तस्वीर वायरल

इंटरनेट पर कई सारी तस्वीर वायरल हो रही है, जिनमें सलमान को भगवा कुर्ता और मैचिंग पगड़ी में देखा जा सकता है। मूंछों के साथ उन्होंने माथे पर तिलक लगाया हुआ है। उनकी भूमिका को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

कैसी है राजा शिवाजी

राजा शिवाजी में रितेश देशमुख लीड रोल में नजर आ रहे हैं। उनके साथ अभिषेक बच्चन, जेनेलिया देशमुख, महेश मांजरेकर, संजय दत्त, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, जितेंद्र जोशी, अमोले गुप्ते, फरदीन खान जैसे कलाकार दिखाई दे रहे हैं। यह एक ऐतिहासिक ड्रामा है जो मराठा शासक छत्रपति शिवाजी की शुरुआती जिंदगी पर बना हुआ है। इसे ज्योति देशपांडे और जेनेलिया देशमुख के प्रोडक्शन में बनाया गया है। जियो स्टूडियो इसे प्रेजेंट कर रहा है।

क्या बोले थे रितेश

सलमान खान के फिल्म का हिस्सा बनने के बारे में रितेश देशमुख को भी बात करते हुए देखा गया था। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक रितेश ने खुलासा किया था कि उन्होंने सलमान खान से कांटेक्ट नहीं किया था और आखिरकार वह कैसे इस फिल्म के लिए राजी हुए। एक्टर ने बताया कि उन्होंने मुझे यह पूछा कि मैं फिल्म की शूटिंग कब शुरू कर रहा हूं। मैंने कहा कि यह इसी महीने शुरू हो जाएगी। इस पर उन्होंने पूछा कि मैं कौन सा किरदार निभा रहा हूं। रितेश के मुताबिक उन्होंने इस बारे में सोचा नहीं था लेकिन सलमान ने कहा कि नहीं नहीं मेरे बिना यह फिल्म नहीं बन सकती मुझे इसमें होना ही होगा। वह अपनापन वह भावना मुझे लग रहा था कि मैं अब तक इस बारे में ठीक से सोच नहीं पाया था। इसके बाद सलमान के लिए एक परफेक्ट किरदार को फिल्म में जगह दी गई।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews