बिग बॉस 17 शो में सलमान ने एमसी स्टैन के साथ की मस्ती, फिल्म ‘फरे’ से प्लेबैक सिंगर के तौर पर कर रहे डेब्यू

Bigg Boss 17 Promo

Farrey Cast and MC Stan in Bigg Boss 17 : ‘बिग बॉस’ भारतीय टेलीविजन का रियलिटी शो है। बिग बॉस का कॉन्सेप्ट यह है कि कुछ प्रतिभाशाली और आम लोग एक साथ एक घर में रहते हैं, जहां उनके व्यवहार, दोस्ती और टास्क्स पर निगरानी रखी जाती है। वहीं, हर सप्ताह के अंत में एक सदस्य को घर से बाहर निकाला जाता है, जिसका फैसला व्यूअर्स वोटिंग के माध्यम से करते हैं। शो के दौरान बहुत से रोमांटिक और टेंशनफुल मोमेंट्स होते हैं। सीधे तौर पर कहें तो यह एक फेमस कंट्रोवर्सी गेम शो है, जिसमें प्रतिभागियों का ड्रामा देखने को मिलता है।

Bigg Boss 17

अलीजेह करेंगी फिल्म का प्रमोशन

इसी बीच वीकेंड के वार में फिल्म या प्रमोशन का दौर भी जारी रहता है। वहीं, इस बार के एपिसोड में बिग बॉस 16 के विनर एमसी स्टैंड नजर आने वाले हैं, जिससे कंटेंस्टेंट्स के बीच अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। दरअसल, सलमान खान की भांजी अलीजेह की फिल्म “फरे” रिलीज होने वाली है। जिसे प्रमोट करने के लिए वह बिग बॉस में आने वाली हैं। इस दौरान उनके साथ साहिल मेहता, प्रसन्ना बिस्ट और जेन शो भी नजर आने वाले हैं।

स्टैन धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ एंट्री

इसी बीच स्टेज पर इस फिल्म से डेब्यू करने वाले रैपर एमसी स्टैन धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ एंट्री करेंगे। बता दें कि स्टैन ने इस फिल्म को टाइटल ट्रैक दिया है। जिसका एक प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सलमान खान और स्टैन एक दूसरे के साथ मस्ती भरा डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, स्टैन इस सीजन के विनर के नाम से भी पर्दा उठाते हुए नजर आ रहे हैं।

24 नवंबर को होगी रिलीज

केवल इतना ही नहीं, बिग बॉस हाउस में क्रिकेट भी खेलते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में सलमान खान कहते हुए नजर आ रहे हैं कि इन दिनों क्रिकेट का फीवर इतना हाई चल रहा है, तो हमने सोचा है कि यह घर इतना पीछे क्यों रह जाए। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को चीयर्स करते हुए देखा जा रहा है। बता दें कि “फरे” मूवी आने वाले 24 नंवबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी, जिसके लिए प्रमोशन का दौर लगातार जारी है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews