25 सालों से Salman Khan ने नहीं किया ये काम, बताया कैसा है उनका रूटीन

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी को लेकर हमेशा सुर्खियों का हिस्सा रहते हैं। हाल ही में वो जेद्दा में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए। यहां पर उन्होंने कई चीजें शेयर की।
Salman Khan

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों ही जिंदगी को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। उनकी फिल्मों की जितनी चर्चा होती है उससे कहीं ज्यादा चर्चा इस बात की होती है कि एक्टर की निजी जिंदगी में क्या चल रहा है। अब हाल ही में उन्हें सऊदी अरब में चल रहे रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनते हुए देखा गया।

सलमान इस फेस्टिवल में केवल एक्टर ही नहीं बल्कि अवॉर्ड प्रेजेंटर के तौर पर शामिल हुए। यहां पर जॉनी डेप के साथ उनकी कई सारी तस्वीरें वायरल हो रही है। इन तस्वीरों को देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। सलमान ने खुद को इस फेस्टिवल में आना अपना सौभाग्य बताया। इसी के साथ उन्होंने एक ऐसी चीज भी शेयर की जिससे फैंस अब तक अनजान थे। एक्टर ने बताया कि 25 सालों से एक ऐसी चीज है जिसे उन्होंने दूरी बनाकर रखी है।

25 साल से इस चीज से दूर हैं सलमान

सलमान खान ने बताया कि उनकी जिंदगी बहुत व्यस्त चल रही है। उन्होंने इस बात को साबित कर दिया है कि स्टारडम पर जितना कठिन होता है उसे बनाकर रखना उतना ही मुश्किल काम है। एक्टर ने बताया कि मेरा अधिकतर जीवन परिवार और दोस्तों के बीच गुजरा है। इसमें से कई सारे दोस्त अब नहीं रहे। बस चार-पांच दोस्त बच पाए हैं जो लंबे समय से मेरे साथ हैं। लगभग 25-26 साल हो गए हैं मैं बाहर डिनर करने के लिए नहीं गया हूं।

एक्टर ने बताया रूटीन

एक्टर ने आगे अपने रुटीन के बारे में बात की और बताया की शूटिंग से घर, घर से शूटिंग, शूटिंग से एयरपोर्ट, एयरपोर्ट से होटल, होटल से यहां बस यही मेरी जिंदगी है। मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है। या तो आप घूमो फिरो और यह सब ना हो। ऐसा मुझे नहीं चाहिए। लोग इतना प्यार और इज्जत देते हैं, उसी के लिए मेहनत करता हूं। बीच-बीच में खुश भी हो जाता हूं, आनंद भी लेता हूं और यह भी सोचता हूं कि आगे क्या आने वाला है भविष्य क्या लेकर आएगा।

आने वाली है ये फिल्म

सलमान खान को आखिरी बार फिल्म ‘सिकंदर’ में देखा गया था। बॉक्स ऑफिस पर यह अपना कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन अब वह जल्दी ‘बैटल ऑफ गलवान’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह के साथ उनकी जोड़ी देखने को मिलेगी। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया करने जा रहे हैं। वह पहले ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ जैसी फ़िल्में बना चुके हैं और इस फिल्म से काफी उम्मीद लगाई जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews