सलमान खान ने बताया अपने लिए कैसे चुनते हैं फिल्म, बोलें- मैंने कभी स्क्रिप्ट

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को हाल ही में फिल्मों को चुनने की अपनी प्रोसेस पर बात करते हुए देखा गया। एक्टर ने बताया कि वह पूरी स्क्रिप्ट पढ़ने की जगह कुछ खास बातों पर ध्यान देना जरूरी समझते हैं।
Salman Khan

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान में अपने फ़िल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। कुछ फिल्में तो ऐसी हैं जो केवल उनकी मौजूदगी से ही ब्लॉकबस्टर साबित हो गई। 1988 में फिल्म बीवी हो तो ऐसी से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले भाईजान ने बताया कि उन्होंने अपने पूरे करियर में कभी भी स्क्रिप्ट नहीं पड़ी। इसके अलावा वह अपनी महंगी घड़ियों के बारे में भी बात करते दिखाई दिए।

सलमान खान ने जब से अपना करियर शुरू किया कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, बजरंगी भाईजान, सुल्तान और दबंग जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी। चलिए जान लेते हैं कि उन्होंने हाल ही में फिल्मों की स्क्रिप्ट को लेकर क्या कहा है।

सलमान ने नहीं पढ़ी स्क्रिप्ट

वैरायटी इंडिया से हुई बातचीत में सलमान खान ने फिल्मों का चुनाव करने की प्रक्रिया के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि मैंने अपने करियर में कभी कोई स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी लिखी जरूर है। मैं स्क्रिप्ट को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ने की जगह फिल्म के माहौल, कहानी के ट्रीटमेंट और उसकी कमाई की संभावना को समझना पसंद करता हूं।

पहनते हैं दोस्तों की घड़ी

सलमान ने इंटरव्यू के दौरान अपनी महंगी घड़ियों को लेकर भी बात की। जब भी वह किसी पब्लिक इवेंट या फिर फिल्म प्रमोशन में पहुंचते हैं तो महंगी और लग्जरी घड़ियां पहने नजर आते हैं। इस बारे में एक्टर ने कहा कि आप मुझे जो घड़ियां पहनते हुए देखते हैं वह सारी मेरी नहीं है, यह मेरे दोस्तों की होती है।

एक्टर का वर्क फ्रंट

भाईजान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें जल्दी अपूर्व लखिया की कम मातृभूमि में देखा जाने वाला है। उनके साथ चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। इस सलमान खान फिल्म के बैनर तले ही प्रोड्यूस किया गया है। इसके अलावा को एक नई फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ नयनतारा नजर आएंगी। वामशी पैडिपल्ली के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म को दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews