कपिल शर्मा के शो में सलमान खान ने किया खुलासा, कहा- “दिमाग में एन्यूरिज्म है, फिर भी कर रहा हूं काम”

हाल ही में उन्होंने कपिल शर्मा के फेमस शो द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में अपनी सेहत से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया है।
Sikandar

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान आए दिन मीडिया में चर्चा का विषय बने रहते हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) हमेशा ही मीडिया में छाए रहते हैं। शुरुआती दिनों में उतार-चढ़ाव देखने के बाद आज वह इस मुकाम तक पहुंच चुके हैं कि उन्हें पीछे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं है। अपनी एक्टिंग के दम पर वह आज भी करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करते हैं। कई दशकों से इंडस्ट्री में राज कर रहे एक्टर ने शादी नहीं की है। अपनी बॉडी फिटनेस वह हमेशा ही अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। आए दिन वह किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में बने रहते हैं।

हाल ही में उन्होंने कपिल शर्मा के फेमस शो द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में अपनी सेहत से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया है।

किया बड़ा खुलासा

दरअसल, उन्होंने शो में बताया कि वह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं, फिर भी अपनी मेहनत और जुनून के साथ काम को जारी रखे हुए हैं। शो की शुरुआत के दौरान वह पहले से ज्यादा फिट और एनर्जेटिक दिख रहे थे। ऐसे में शो के होस्ट कपिल शर्मा ने उनसे शादी के बारे में सवाल किया, तो सलमान ने कहा, “मैं रोज हथिया तोड़ रहा हूं, पसलियां टूट चुकी हैं, ट्राईजेमिनल न्यूराल्जिया के साथ काम कर रहा हूं, दिमाग में एन्यूरिज्म है, फिर भी मैं काम कर रहा हूं।”

होता है दर्द

दरअसल, ये सभी ऐसी बीमारियां हैं, जिनमें चेहरे की नसों में सूजन आ जाती है। ऐसा दर्द होता है जो कि सहन करने लायक नहीं होता। कई बार इन बीमारियों के कारण लोग मानसिक तनाव का शिकार भी हो जाते हैं। साल 2017 में ट्यूबलाइट के प्रमुख एक्शन के दौरान सलमान खान ने यह भी बताया था कि इन बीमारियों के कारण वह इतने ज्यादा दर्द के शिकार हो गए थे कि एक समय उन्होंने सुसाइड के बारे में भी सोच लिया था। हालांकि उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और मेहनत करते रहे।

फैंस हुए चिंतित

फिलहाल कपिल शर्मा शो में पहुंचे गेस्ट के तौर पर अभिनेता की यह परेशानी सुनकर उनके फैंस में काफी निराशा है। हालांकि उनका जुनून देखने लायक है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews