Salman Khan Security: लगातार मिल रही धमकियों के बीच Filmfare होस्ट करेंगे भाईजान, बढ़ाई गई सिक्योरिटी

Salman Khan Security

Salman Khan Security Arrangements: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान देश के सबसे चर्चित और चहेते कलाकार हैं और दर्शकों को हमेशा ही उनके प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस समय वह अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान के चलते लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच अब लंबे समय के बाद उन्हें फिल्म फेयर अवार्ड होस्ट करते हुए देखा जाने वाला है।

मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में आज ही यह प्रोग्राम होने वाला है। सलमान खान इसे होस्ट करने वाले हैं और बीते कुछ दिनों से उन्हें लगातार मिल रही जान से मारने की धमकियों के चलते उनकी सुरक्षा की बेहतरीन व्यवस्था की जा रही है। अवॉर्ड शो के वेन्यू पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं।

फिल्मफेयर में Salman Khan Security

काफी समय के बाद भाईजान फिल्म फेयर को होस्ट कर रहे हैं और किसी का भाई किसी की जान रिलीज होने के बाद इंडस्ट्री के सभी लोग उनसे मिलने के लिए बेकरार है। ये फिल्मफेयर का 68 वां संस्करण है और इसमें इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल होने वाले हैं।

बढ़ाई गई सुरक्षा

रिलायंस जियो वर्ल्ड सेंटर एक बड़ा मॉल है और यहां पर कई सारे रेस्टोरेंट और हाई शॉप्स मौजूद है और एक तरह से यह पब्लिक प्लेस है। आमतौर पर अवॉर्ड फंक्शन देश के बाहर या फिर किसी स्टूडियो में आयोजित होते हैं लेकिन फिल्म फेयर का पिछले 2 सालों से यहीं पर आयोजन किया जा रहा है।

किसी स्टूडियो में पब्लिक प्लेस की तुलना में सिक्योरिटी मेंटेन करना आसान होता है लेकिन यह पब्लिक प्लेस है और सलमान खान को बीते दिनों से धमकियां भी मिल रही है, यही वजह है कि यहां की सुरक्षा को चाक-चौबंद किया गया है।

इन जगहों पर हुआ है Filmfare

पिछले 2 सालों से जियो वर्ल्ड सेंटर में अवार्ड फंक्शन का आयोजन किया जा रहा है। पहले मुंबई की फिल्म सिटी में यह फंक्शन रखा गया था और साल 2020 में यह अवार्ड शो असम के गुवाहाटी में आयोजित हुआ था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews