आधी रात को Salman Khan ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, फैंस ने ढूंढ लिया अगली फिल्म का पोस्टर

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने आधी रात को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इस क्रिप्टिक पोस्ट को देखकर फैंस जमकर रिएक्शन देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Salman Khan

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों की तैयारी में जोर शोर से जुट हुए हैं। उन्हें बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक देखने के लिए फैंस हमेशा बेताब रहते हैं। वैसे तो सलमान खान सोशल मीडिया पर खूब ज्यादा पोस्ट नहीं करते हैं। लेकिन जब भी उनका कोई शो या फिल्म आती रहती है तब वह कोई ना कोई पोस्ट शेयर जरूर करते हैं।

सलमान खान की पिछले फिल्म सिकंदर बड़े पर्दे पर धमाल नहीं मचा पाई थी। अब वह अपनी अगली फिल्म के साथ धमाका करने की तैयारी में हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें वह फैंस को आईने में मौजूद इंसान यानी खुद की रक्षा करने के बारे में बोल रहे थे। अब एक बार फिर भाई जान का नया पोस्ट चर्चा में आ गया है।

सलमान खान की क्रिप्टिक पोस्ट (Salman Khan)

भाई जान को आधी रात को अपनी एक पोस्ट शेयर करते हुए देखा गया। इस पोस्ट में उन्होंने एक फोटो शेयर की है जिसमें ब्लू कलर की टीशर्ट में स्टाइलिश पोज दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में उन्होंने लिखा मेहनत करो सही दिशा में उन्हें पर वह मेहरबान और बनाएगा उन्हीं को उनके हुनर का पहलवान। इसके आगे उन्होंने यह भी लिखा की इंग्लिश में तुम ट्रांसलेट कर लो।

फैंस ने दिए रिएक्शन

सलमान खान की इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने बहुत अच्छी बात कही है। एक यूजर ने कहा ‘आप हमेशा खुश रहो।’ दूसरे ने कहा ‘बहुत खूब भाई जान।’ एक का कहना था ‘सलमान खान हमेशा रॉक करते हैं।’ आपको बता दें कि इस पोस्ट के बीच फैंस ने कुछ नोटिस भी कर लिया है। दरअसल तस्वीर के पीछे सलमान खान की अपकमिंग फिल्म का पोस्टर दिखाई दे रहा है। इस पोस्ट को देखकर कई यूजर ‘देखो अपकमिंग मूवी का पोस्टर’ जैसे कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि एक्टर ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें बैकग्राउंड में उनका वन साइड इंटेंस लुक फोटो दिखाई दे रहा है।

एक्टर की अपकमिंग फिल्में

सिकंदर को बॉक्स ऑफिस पर कोई खास सफलता नहीं मिली। इसके बाद अब सलमान खान को अपूर्व लखिया की फिल्म वॉर ड्रामा में देखा जाने वाला है। इस फिल्म में उन्हें करनाल संतोष बाबू का किरदार निभाते हुए देखा जाने वाला है। यह गलवान घाटी की कहानी है जिसे देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews