Salman Khan ने शेयर किया “किसी का भाई किसी की जान” का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर मचा तहलका, देखें यहाँ

Salman Khan ने शेयर किया “किसी का भाई किसी की जान” का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर मचा तहलका, देखें यहाँ

Kisi Ka Bhai Kisi ki Jaan Trailer: दर्शकों का इंतजार खत्म हुआ। सोमवार को “किसी का भाई किसी की जान” का ट्रेलर जारी हो चुका है। अभी तक फिल्म के गानों ने ही फैंस की उत्सुकता बढ़ा रखी थी। लेकिन ट्रेलर ने उन्हें और भी ज्यादा उत्साहित कर दिया है। जिसका नजारा सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है। सलमान खान (Salman Khan) की फैन फॉलोइंग काफी बड़ी है। लोग उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। 10 अप्रैल को सलमान खान ट्रेलर शेयर करते हुए कहा, “क्या अपने भाई और जान के साथ ट्रेलर देखा?”, जिसपर शाहरुख ने भी कमेन्ट में “भाई जान” लिखा।

ट्रेलर देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म में रोमांस, एक्शन और ड्रामा तीनों का तड़का है। ट्रेलर की शुरुआत में बैकग्राउन्ड में सलमान खान संस्कृत श्लोक बोल रहे होते हैं। उसके बाद उनका किलर लुक नजर आता है। जो उनकी बाकी फिल्मों से बहुत अलग है। लंबे बाल को शाहरुख खान का पठान वाला लुक याद दिला सकता है।

सलमान खान उनका नाम पूछने पर कहते हैं, “मेरा कोई नाम नहीं है। लोग मुझे भाईजान के नाम से जानते हैं।” फिल्म की कहानी में भाईजान की ज़िंदगी में पूजा हेगड़े की एंट्री होती है। जो उनसे प्यार करने लगती है। फिर भाईजान पूजा के भाई वेंकटेश से मिलते हैं, जिसे हिंसा पसंद नहीं। लेकिन वेंकटेश और उसके परिवार को बर्बाद करने की कोशिश में एक विलेन लगा हुआ है। जिसके बाद भाईजान अपने प्यार और उसके परिवार को बचाने के लिए फाइट करते नजर आएंगे।

फिल्म के सीन तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ट्रेलर में उनका आइकॉनिक शर्टलेस सीन भी दिखाया गया है। कुछ ही मिनटों में ट्रेलर को 1 मिलियन से अधिक व्यूज हो चुके हैं। सिनेमाघरों में फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews