सलमान खान को लगा दोस्त के निधन का सदमा, शेयर की इमोशनल पोस्ट

सलमान खान को सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए देखा गया। वो अपने दोस्त सुशील कुमार के जाने से दुखी नजर आए। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी भावनाएं जाहिर की।
Salman Khan

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को सोशल मीडिया पर बहुत कम चीज शेयर करते हुए देखा जाता है। जब भी वह कोई पोस्ट करते हैं वह तुरंत ही चर्चा में आ जाती है। अब हाल ही में एक्टर एक्टर को अपने करीबी दोस्त को खोने के बाद सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए देखा गया।

एक्टर ने अपने करीबी दोस्त सुशील कुमार के निधन को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अपनी पहली पोस्ट में सलमान ने बताया कि यह दोनों 42 साल से एक दूसरे के दोस्त हैं। वहीं दूसरी पोस्ट में वह अपने दोस्त को याद करते और नए सफर का आनंद लेने को बात करते दिखाई दिए।

इमोशनल हुए सलमान खान

सलमान खान में चार दशक पुरानी अपने दोस्ती को याद करते हुए सुशील कुमार संग फोटो शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा  “शख्स 42 सालों से मेरे भाई जैसा रहा है। सबसे दयालु, नेक और मददगार। कितने भी मुश्किल घड़ी क्यों ना हो यह हमेशा नाचता, मुस्कुराता और बेफिक्र रहता था। भावनात्मक आर्थिक कोई भी समस्या हो वह कहता था फर्क नहीं पड़ता सब ठीक होगा। उनका नाम सुशील कुमार था कम से कम 5 मिनट पहले तक तो यही था। अलविदा भाई तुमने एक सच्चे मर्द की तरह जीवन दिया और मौत से दिग्गज चैंपियन की तरह लड़ाई लड़ी।” आगे एक्टर ने लिखा “तुम्हारे लिए कोई आंसू नहीं केवल याद और हंसी। मेरे प्रा मुस्कुराते हुए इस दुनिया से चले गए। बहुत बढ़िया, कोई पहले, कोई बाद में सब जाने वाले हैं। पता नहीं कब और कैसे तो कुछ करके जाओ। अपनी सिगरेट और व्हिस्की को इंजॉय करो चीयर्स भाई तुम्हारी बहुत है।”

शेयर की नम आंखों की तस्वीर

सलमान में इंस्टाग्राम हैंडल पर आंसुओं से भरी हुई तस्वीर शेयर करते हुए लंबा नोट लिखा है। एक्टर ने लिखा है “जिसको जाना है उसे कभी मत रोको जिसको उसे बुलाना था वह तो जाएगा ही। जाने के चार कारण है पहले आखिरकार सबको जाना है। दूसरा अच्छे आदमी को जल्दी बुला लिया जाता है। तीसरा आपने धरती मां का किराया, ईएमआई, जीएसटी नहीं भरा है तो वह भरने का मौका है। चौथ आखिर में जो जाता है वह गंदा भ्रष्ट बेईमान। वो आखिरी जा रहा है हम उनका इंतजार करेंगे। आगे एक्टर ने लिखा पहले ना गलत आदमी का सर भीड़ में उठता था तो वह काट दिया जाता था यह कब हुआ?”

आगे एक्टर ने लिखा “मजे करो भाई तुम इस दुनिया से चले गए। तुम्हारी पत्नी से बात की उसे पता है कि तुमने उसे किसी और के लिए छोड़ दिया है। काश मैं गाली दे पाता, गुस्सा कर पाता या रो पाता जो मैं आसानी से कर लेता हूं। लेकिन तुम्हारे लिए एक भी आंसू नहीं। मैं सोशल मीडिया पर लोगों को RIP लिखते हुए देख रहा हूं। तुम चले गए और मैं तुम्हें शरीर नहीं कहूंगा क्योंकि तुम्हारा कोई शरीर नहीं था मैं तुम्हें सुशील कुमार कहूंगा। रेस्ट इन पीस नहीं होश में आओ, मजे करो भाई। अच्छा भला चल रहा था तू मेरे लिवर और किडनी खराब करेगा। ये तस्वीर वह है, जो मैं हूं।”

एक्टर का वर्कफ्रंट

सलमान खान की ये इमोशनल पोस्ट चर्चा का विषय बन गई है। एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें जल्दी नयनतारा के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखा जाने वाला है। वामशी पेडीपल्ली के निर्देशन में बन रही ये फिल्म ईद 2027 पर रिलीज की जाएगी। वही मातृभूमि भी रिलीज के लिए तैयार है, जिसमें चित्रांगदा सिंह को देखा जाएगा। इस फिल्म की रिलीज डेट फिलहाल तय नहीं की गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews