स्टेज पर ठुमके लगाते दिखे सलमान खान, Bigg Boss 16 के प्रोमो ने मचाया धमाल

स्टेज पर ठुमके लगाते दिखे सलमान खान, Bigg Boss 16 के प्रोमो ने मचाया धमाल

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। कल से कलर्स पर Bigg Boss 16 की शुरुआत हो जाएगी। दर्शकों को लंबे समय से इस सीजन का इंतजार था जो अब खत्म होने वाला है। शो में भाग लेने वाले कंटेस्टेंट को घर के अंदर लॉक कर दिया गया है। जिन्हे दर्शक कल रात 9.30 बजे देख सकेंगे। शो का नया प्रोमो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। प्रोमो वीडियो में सलमान खान (Salman Khan) राजस्थान की शकीरा कहलाने वाली गोरी नागोरी (Gori Nagori) के साथ ठुमके लगाते दिखाई दे रहे हैं। कंफर्म हो गया है गौरी भी इस सीजन में अपना कमाल दिखाती नजर आएंगी।

गोरी के साथ डांस करते हुए सलमान उनसे यह कह रहे हैं कि आप मुझे बहुत अच्छी लग रही हो। इसके बाद गोरी इसी बात को राजस्थानी में कहती दिखाई दी और सलमान भी उनके पीछे पीछे रिपीट कर रहे थे। सोशल मीडिया पर यह प्रोमो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शक इसे बहुत पसंद कर रहे हैं।

Must Read- फैंस के लिए अच्छी खबर, T20 वर्ल्ड कप से बाहर नहीं हुए हैं Jasprit Bumrah 

गोरी नागोरी की बात करें तो जिस तरह से हरियाणा में सपना चौधरी के डांस का डंका बजता है उसी तरह राजस्थान में गोरी नागोरी धूम मचाती हैं। यूट्यूब और सोशल मीडिया पर उनका लाजवाब डांस हमेशा ही छाया रहता है। उनका डांस और गाने काफी बोल्ड होते हैं जिन्हें फैंस बहुत पसंद करते हैं। कुछ दिनों पहले से गोरी के बिग बॉस में आने के बाद तेजी से सोशल मीडिया पर की जा रही थी लेकिन कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई थी। लेकिन प्रोमो देखने के बाद यह तय हो चुका है कि इस बार वह बिग बॉस के घर में धमाल मचाएंगी।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

कल रात 9:30 बजे कलर्स पर शो का ग्रैंड प्रीमियर किया जाने वाला है। इसके बाद यह सामने आ जाएगा कि कौन से कंटेस्टेंट शो में अपना जलवा बिखेरने वाले हैं। सारे कंटेस्टेंट के नाम सामने नहीं आए हैं गोरी के अलावा सिंगर अब्दु और इमली फेम सुम्बुल के आने की जानकारी सामने आई है। असली खुलासा कल ग्रैंड प्रीमियर में हो जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews