अनंत अंबानी को खास अंदाज में जन्मदिन विश करते दिखाई दिए सलमान खान, वायरल हुई तस्वीर

अनंत अंबानी 10 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड के सभी सितारे उन्हें विश करते दिखाई दे रहे हैं। दबंग खान की एक पोस्ट भी तेजी से वायरल हो रही है।
Salman Khan

मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का 10 अप्रैल यानी आज 31वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से लेकर बड़ी-बड़ी हस्तियां उन्हें बधाइयां दे रही हैं। सभी ने सोशल मीडिया के जरिए अनंत को बर्थडे विश किया है।

फिल्मी दुनिया के सितारों के बीच सलमान खान का सबसे अनोखा अंदाज देखने को मिला। उन्होंने अनंत अंबानी को बर्थडे विश करते हुए बहुत ही क्यूट फोटो शेयर किया है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने मजेदार से कैप्शन पर लिखा है जो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। सलमान बहुत कम मौके पर पोस्ट करते हैं लेकिन वह जब भी कुछ शेयर करते हैं वह वायरल हो जाता है। चलिए देख लेते हैं सलमान के इस पोस्ट में क्या है।

सलमान और अनंत की पोस्ट वायरल

सलमान खान ने आनंद अंबानी कौन के जन्मदिन के मौके पर खास अंदाज में बधाई दी है। बधाई देते हुए उन्होंने एक शानदार सी फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में वह आनंद की पीठ पर सवार नजर आ रहे हैं। इन दोनों के बीच का क्यूट बॉन्ड लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। इसके साथ एक्टर ने जो कैप्शन लिखा है वह और भी ज्यादा मजेदार है। एक्टर ने कैप्शन में लिखा यह बात सुनो अगर याददाश्त कमजोर हो तो लिख लो… यह आदमी देश को भी उठाएगा, मेरे छोटे भाई अनंत आपको भगवान लंबी जिंदगी दे। दिल और दिमाग का अनंत अंबानी प्योर सोल।

फैंस का रिएक्शन

सलमान और अनंत की बॉन्डिंग का यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इसे बहुत पसंद कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन में तरह-तरह की कमेंट देखने को मिल रही है। एक यूजर ने लिखा आप दोनों की दोस्ती को किसी की नजर ना लगे। दूसरे ने लिखा सलमान आप हंसते हुए किसी छोटे बच्चों की तरह लगते हो बस हमेशा मुस्कुराते रहना। एक यूजर ने अनंत अंबानी को बर्थडे की बधाई दी है और कहा कि हम आपका शुक्रिया अदा कहते हैं क्योंकि आपकी वजह से हमारे भाईजान के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल आई है।

रखी गई थी बर्थडे पार्टी

9 अप्रैल को अनंत अंबानी ने जामनगर गुजरात में अपने जन्मदिन के मौके पर एक शानदार पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए थे। यहां शाहरुख खान से लेकर सलमान खान, अनन्या पांडे, जान्हवी कपूर, रणवीर सिंह सहित कई मशहूर हस्तियां नजर आईं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews