सलमान खान की मातृभूमि की रिलीज पर लटकी तलवार, अधूरे एक्शन सीन बने मेकर्स के लिए परेशानी

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि जो पहले बैटल ऑफ बलवान के नाम से रिलीज हो रही थी का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अब लग रहा है की फिल्म देखने के लिए उन्हें पहले से ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है।
Salman khan

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म मातृभूमि की रिलीज के बारे में कुछ दिनों पहले ही जानकारी सामने आई थी। पहले इसे अप्रैल में रिलीज किया जाने वाला था लेकिन फिर यह पता लगा कि यह अगस्त के महीने में स्वतंत्रता दिवस के आसपास रिलीज की जाएगी। हालांकि, अब ऐसा लग रहा है की फिल्म की रिलीज डेट पर तलवार लटक गई है।

फिल्म को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक शूटिंग का कुछ हिस्सा बचा हुआ है जिसकी वजह से निर्माताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिस एक्टर को यह शूटिंग कंप्लीट करनी थी। वह अब इस दुनिया में नहीं हैं और उनके निधन की वजह से काम पूरी तरह से ठप पड़ गया है।

फिल्म के खलनायक का हुआ निधन

इस फिल्म में अभिनेता और सिंगर प्रशांत तमांग मुख्य खलनायक की भूमिका निभा रहे थे। उनके निधन की वजह से फिल्म में देरी होने की खबर सामने आ रही है। शूटिंग की कुछ अधूरी आवश्यकता और स्क्रिप्ट में हुए बदलाव की वजह से काम पूरा नहीं हुआ है। यही कारण है की फिल्म देखने के लिए दर्शकों को इंतजार करना पड़ सकता है।

प्रशांत को इंडियन आइडल 3 जीतने के बाद काफी पापुलैरिटी मिली थी। उन्होंने फिल्म में मुख्य खलनायक की भूमिका निभाई थी। वो लगभग आधी शूटिंग पूरी कर चुके थे लेकिन जनवरी में उनका निधन होने की वजह से कुछ चीज अधूरी रहेगी।

प्रोडक्शन ने बनाया खास प्लान

इंडिया टुडे की खबरों के मुताबिक प्रशांत को लेकर कुछ एडिशनल शूटिंग शेड्यूल प्लान किए गए थे। हालांकि अब प्रोडक्शन मुश्किल में पड़ गया है। शुरुआत में उनके हिस्से को बदलने और दोबारा शूट करने पर विचार किया गया था। लेकिन एक्शन से भरपूर दृश्य में उनकी जो भूमिका है उसे देखते हुए यह विकल्प महंगा लग रहा है। ऐसे में मेकर्स के सामने यह सवाल खड़ा हो गया है कि आखिरकार क्या करना चाहिए। यह भी बताया जा रहा है की टीम ने कुछ शेड्यूल तैयार किए थे, जिनमें प्रशांत को कुछ अहम हिस्सों की शूटिंग करनी थी। अब उनके न होने की वजह से टीम पूरी तरह से संकट में है।

आ रही ये चुनौतियां

तमांग के न होने की वजह से मेकर्स को सलमान खान के साथ फिर से तारीख का तालमेल बैठाकर शूटिंग करने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मेकर्स के पास दो ऑप्शन है या तो वह इसके लिए किसी और को कास्ट कर शूटिंग को पूरा करें या फिर अधूरे हिस्से में एक्टर की उपस्थिति बनाने के लिए एआई और वीएफएक्स का उपयोग करें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews