Samantha Ruth Prabhu को हुई गंभीर बीमारी, इलाज के लिए विदेश जा रही हैं एक्ट्रेस

Samantha Ruth Prabhu को हुई गंभीर बीमारी, इलाज के लिए विदेश जा रही हैं एक्ट्रेस

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। साउथ की खूबसूरत अदाकारा समांथा रूथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) अपनी बेहतरीन अदाकारी और खूबसूरती से दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। सामंथा ना सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी जानी जाती हैं। खबर है कि फैंस के दिलों पर राज करने वाली यह खूबसूरत अदाकारा इन दिनों किसी बीमारी के चलते परेशान हैं। इसका इलाज कराने के लिए वह विदेश जाने वाली हैं और इसके लिए उन्होंने अपने सारे शूटिंग शेड्यूल कैंसिल कर दिए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सामंथा रुथ प्रभु की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं है। चल मीडिया पर उनके जितनी भी पोस्ट सामने आ रही है वह उनकी टीम की ओर से की जा रही है। इसके अलावा सामंथा इन दिनों पब्लिकली नजर भी नहीं आ रही हैं।

खबरों की मानें तो सामंथा इन दिनों स्किन से संबंधित किसी परेशानी का सामना कर रही हैं। आखरी बार करण जौहर के शो कॉफी विद करण के समय सामंथा का पब्लिक अपीरियंस देखा गया था। उसके बाद सामंथा कहीं पर नजर भी नहीं आई हैं। हालांकि उनकी बीमारी को लेकर अभी तक कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

Must Read- IAS अधिकारी पर हमला मामला : शराब कारोबारी रिंकू भाटिया पर इनाम घोषित

सामंथा किसी बीमारी से जूझ रही हैं या फिर वजह कुछ और है यह कह पाना तो मुश्किल है। लेकिन बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी फिल्म खुशी की शूटिंग भी टाल दी है। कुछ भी हो लेकिन फैंस अपनी चहेती एक्टर के अपीरियंस और नई फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews