‘डबल आईस्मार्ट’ के पोस्टर में बिग बुल अवतार में नजर आए संजय दत्त, बने हैं खलनायक

Double iSmart

Double Ismart: संजय दत्त की गिनती बॉलीवुड के सुपरस्टार में होती है। वो जब भी भी अपनी किसी फिल्म के साथ आते हैं, तो बड़े पर्दे पर धमाल मचा देते हैं। एक्टर को बॉलीवुड के अलावा साउथ फिल्मों में भी विलेन के अवतार में देखा जा चुका है। वहीं अब संजय को डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ की फिल्म डबल आईस्मार्ट में देखा जाने वाला है।

राम पोथिनेनी की इस फिल्म में एक्टर को बिगबुल का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। हाल ही में उनका फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है, जिसमें वो काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि आज एक्टर के जन्मदिन के मौके पर फिल्म से उनका शानदार लुक रिलीज किया गया है।

‘डबल आईस्मार्ट’ से सामने आया फर्स्ट लुक

संजय दत्त का जो लुक सामने आया है। उसमें वह अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी में फंकी हेयर स्टाइल, दाढ़ी, शानदार घड़ी, अंगूठियां और टैटू में गजब के लग रहे हैं। वो बंदूकों से घिरे हुए दिखाई दे रहे हैं और सिगार पी रहे हैं।

संजय दत्त ने शेयर किया पोस्टर

सोशल मीडिया पर संजय दत्त ने भी फिल्म से अपना पहला लुक शेयर किया है। लुक शेयर करते हुए कैप्शन में उन्होंने लिखा पुरी जगन्नाथ के साथ काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। इस फिल्म में बिग बुल का किरदार निभा कर मुझे बहुत खुशी हो रही है और सुपर एक्साइटेड टीम से मिलकर बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। 8 मार्च 2024 को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी जिसका मुझे भी इंतजार है।

विलेन के अवतार में आएंगे नजर

राम पोथीनेनी और पूरी जगन्नाथ की इस फिल्म में संजय दत्त को विलेन के अवतार में देखा जाने वाला है। यह फिल्म साल 2019 में आई मूवी आई स्मार्ट शंकर का सीक्वल है। पूरी जगन्नाथ ने पहले हिस्से का निर्देशन किया था और दूसरा हिस्सा भी वही निर्देशित कर रहे हैं।

इस फिल्म को पूरी कनेक्ट के तहत पुरी जगन्नाथ और चार्मी कौर मिलकर बना रहे हैं। अगले साल शुभ रात्रि के मौके पर 8 मार्च को इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को हिंदी के साथ तमिल तेलुगू कन्नड़ और मलयालम में पेश किया जाएगा।

फिल्म की स्टारकास्ट

इस फिल्म की शूटिंग जून में शुरू की गई है और मुंबई में इसका पहला शेड्यूल चल रहा है। एक्शन सीक्वेंस के साथ इसकी शुरुआत की गई है और राम पोथिनेनी को अगले पार्ट में भी अपनी भूमिका निभाते हुए देखा जाने वाला है। लीड एक्टर के अलावा एक्ट्रेस भी वही होने वाली है या नहीं और फिल्म से कौन से कलाकार जुड़ेंगे फिलहाल इस बारे में घोषणा नहीं की गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews