Cannes 2023 में लगेगा देसी अदाओं का तड़का, रेड कारपेट पर उतरेंगी डांसर Sapna Choudhary

Sapna Choudhary

Sapna Choudhary Cannes Debut: इन दिनों हर जगह कान्स फिल्म फेस्टिवल की धूम देखने को मिल रही है। हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के सितारे यहां पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। 16 मई से शुरू हुआ यह फेस्टिवल पूरी तरह से सितारों से सजा हुआ नजर आ रहा है। इस बार सारा अली खान, मानुषी छिल्लर, ईशा गुप्ता जैसी एक्ट्रेस को डेब्यू करते हुए देखा गया है। वहीं अब जो खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक सपना चौधरी जो एक हरियाणवी डांसर हैं 18 मई को रेड कारपेट पर उतरती हुई नजर आने वाली हैं। वो यहां अपनी मदहोश अदाओं से लोगों को दीवाना बनाएंगी।

Cannes में Sapna Choudhary की एंट्री

मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि सपना चौधरी अपने डेब्यू को लेकर बहुत खुश हैं और उनका कहना है कि मैं शुक्रगुजार हूं कि मुझे इस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर वॉक करने का मौका मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा फील हो रहा है कि मैं इंटरनेशनल प्लेटफार्म पर अपने कल्चर को प्रदर्शित करने के लिए जा रही हूं और मुझे उम्मीद है कि मैं सबको गौरव महसूस करवाऊंगी। बता दें कि सपना एक फेमस डांसर है और वह अपने कुछ गानों के चलते बहुत फेमस हुई थी और उन्हें बिग बॉस में भी देखा जा चुका है।

बिग बॉस में आ चुकी हैं नजर

अपने गानों से बेहतरीन सफलता हासिल करने वाली सपना चौधरी को सलमान खान के शो बिग बॉस में भी देखा जा चुका है। वह 11 वें सीजन में नजर आई थी और फैंस उनके डांस और देसी अदाओं के कायल हो गए थे। इस शो में नजर आने के बाद उन्हें कई फिल्मों में स्पेशल सॉन्ग करते हुए देखा गया था और अब वह इंटरनेशनल डेब्यू करने जा रही हैं।

ये एक्ट्रेस करेंगी डेब्यू

सपना चौधरी के अलावा इस फिल्म फेस्टिवल में अनुष्का शर्मा, अदिति राव हैदरी, तमन्ना भाटिया, मानुषी छिल्लर, सारा अली खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, ईशा गुप्ता और विजय वर्मा जैसे कलाकारों को देखा जाने वाला है। कान्स में इस बार बॉलीवुड की हसीनाओं का जलवा बिखरता हुआ दिखाई देगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews