एक बार फिर साथ नजर आए Sara Ali Khan और Shubhman Gill, वायरल हुई तस्वीर

Sara Shubhman spotted

Sara Shubhman Spotted: T20 मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार पारी खेलने के बाद से क्रिकेटर शुभमन गिल (Shubhman Gill) लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अपनी धुआंधार बल्लेबाजी के अलावा वैसे भी वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। एक बार फिर हर जगह उनकी चर्चा हो रही है क्योंकि एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वह अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड सारा अली खान (Sara Ali Khan) के साथ दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर वायरल होने के बाद चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया है।

Shubhman के साथ दिखीं Sara Ali Khan

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने फोटो शेयर की है जिसमें शुभमन और सारा एक साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर एयरपोर्ट की है और दोनों सितारों को साथ में देखकर सभी हैरान हो गए हैं। दोनों पास में बैठकर बातचीत कर रहे हैं और फोटो वायरल होने के बाद इनके अफेयर की चर्चाओं ने फिर से जोर पकड़ लिया है। देखते ही देखते यह तस्वीर टॉक ऑफ द टाउन बन चुकी है।

सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हुई है वह अभी की है या फिर पुरानी इस बारे में तो कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन इसे देखने के बाद एक बार फिर यह कहा जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ ना कुछ खिचड़ी पक रही है। यह पहली बार नहीं है जब दोनों को इस तरह से साथ में देखा गया हो। इसके पहले भी कई मर्तबा यह चोरी छुपे मिलते हुए स्पॉट किए गए हैं लेकिन अब तक अपने रिश्ते पर दोनों में से किसी ने भी चुप्पी नहीं तोड़ी है।

कब सामने आया था रिश्ता

शुभमन गिल और सारा अली खान की डेटिंग की खबरों ने उस समय जोर पकड़ा था जब दोनों को मुंबई के एक रेस्टोरेंट में साथ में डिनर करते हुए देखा गया था। इनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हुई थी और लिंकअप की खबरों ने बहुत जोर पकड़ा था। इसके पहले क्रिकेटर का नाम सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा से भी जोड़ा जा चुका है। जबकि वह कार्तिक आर्यन को डेट कर रही थी लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा नहीं चल सका। अब सारा अली खान और शुभमन के रिश्ते का सच जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

शुभमन गिल की बात करें तो वह इस समय क्रिकेट की दुनिया का चर्चित नाम बने हुए हैं। वनडे फॉर्मेट में कमाल दिखाने के बाद टी-20 में भी उनका जलवा देखने को मिला है और न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 में उन्होंने शानदार शतक जमाते हुए 63 गेंद में 126 रनों की शानदार पारी खेली। उन्हीं के दम पर टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड T20 सीरीज अपने नाम की। वहीं सारा भी इन दिनों अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स में बिजी चल रही हैं और एक फ्रीडम फाइटर के ऊपर बनाई जाने वाली फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews