मशहूर एक्टर सतीश शाह को पद्मश्री दिलाने की उठी मांग, PM मोदी को लिखा गया खत

25 अक्टूबर को सिनेमा जगत के मशहूर सितारे सतीश शाह ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। अब फिल्म फेडरेशन ने उन्हें पद्मश्री देने की गुजारिश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की है।
Satish Shah

25 अक्टूबर को जब यह खबर सामने आई की बॉलीवुड के प्रतिभाशाली एक्टर सतीश शाह (Satish Shah) हमारे बीच में नहीं रहे हैं तो हर कोई हैरान रह गया था। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। उनके कॉमिक किरदार इतने शानदार होते थे कि दर्शकों का दिल जीत लिया करते थे।

सतीश शाह को अंतिम विदाई देते समय सारा भाई वर्सेज साराभाई के को स्टार काफी दुखी दिखाई दिए। कुछ तो ऐसे थे जिनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। सोशल मीडिया पर भी फैंस अपने चहेते सितारे को याद करते हुए दिखाई दिए। एक्टर जब जब बड़े पर्दे पर आए हैं उन्हें देखकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आई है। सिनेमा में मिले उनके इस योगदान के लिए फिल्म फेडरेशन ने उन्हें पद्मश्री अवार्ड देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखा है।

FWICE ने पीएम मोदी को लिखा खत (Satish Shah)

फेडरेशन ऑफ़ वेस्टर्न इंडिया सन एम्पलाइज ने सतीश शाह को पद्मा श्री से सम्मानित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक लेटर भेजा है। इस खत में लिखा गया है कि इंडियन सिनेमा की मूल संस्था हाथ जोड़कर होता है दिल से आप से ये अपील करती है कि भारत के सबसे मशहूर और चहेते अभिनेता स्वर्गीय सतीश शाह को मरणोपरांत पद्मश्री देने का विचार किया जाए। इस लेटर में सतीश को एक ऐसा कलाकार कहा गया है जिनके काम की वजह से देश भर के लोगों के चेहरे पर मुस्कान आई है।

पद्मश्री सम्मान सबसे बेहतर श्रद्धांजलि

इस खत में सतीश शाह के काम को याद करते हुए लिखा गया की पूरी वर्किंग कम्युनिटी उनका बहुत सम्मान करती है। उन्होंने बहुत उदारता के साथ कई अच्छे कार्यों में समर्थन दिया है। उनका जाना सबके दिलों में खालीपन छोड़ गया है। अगर उन्हें पद्मश्री दिया जाता है तो ये उनके आर्ट कल्चर और लोगों को दिए एंटरटेनमेंट को बेहतरीन श्रद्धांजलि होगी। इससे न केवल एक्टर को पहचान मिलेगी बल्कि चार दशक तक लोगों को हंसाने वाले और लोगों को इंस्पायर करने वाले इंसान को पहचान मिलेगी।

एक से बढ़कर एक फिल्मों में किया काम

सतीश शाह के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने ढाई सौ से ज्यादा फीचर फिल्मों में काम किया। सबसे पहले वह अरविंद देसाई की अजीब दास्तां में दिखाई दिए थे। उन्हें फिल्म जाने भी दो यारों, टीवी सीरियल सारा भाई वर्सेज साराभाई और मैं हूं ना के लिए याद किया जाता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews