ये है अब तक की सबसे डरावनी फिल्म, अगर देख ली तो गले में ही अटकी रह जाएंगी सांसे, जानिए फिल्म का नाम

पिछले कुछ समय में हॉरर फिल्मों का क्रेज लोगों में देखा गया है। दरअसल, स्त्री 2 ने सभी को हॉरर फिल्में देखने पर मजबूर कर दिया था। अगर आप भी हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसे स्त्री 2 से भी ज्यादा रेटिंग मिली है और यह फिल्म बेहद ही शानदार है।
ये है अब तक की सबसे डरावनी फिल्म, अगर देख ली तो गले में ही अटकी रह जाएंगी सांसे, जानिए फिल्म का नाम

पिछले कुछ समय में शानदार हॉरर फिल्में देखने को मिली हैं। यही कारण है कि लोग अब हॉरर जॉनर को सबसे ज्यादा पसंद करने लगे हैं। हाल ही में कुछ डरावनी फिल्में भी रिलीज की गई थीं जिन्हें लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया। लोगों को डरावनी फिल्में हमेशा से ही पसंद आती हैं, चाहे वह हॉरर-कॉमेडी हो या फिर सच्ची घटनाओं पर बनी हॉरर फिल्में। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं जिन्हें डरावनी फिल्में देखना बेहद पसंद है, तो आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे जो आपकी रातों की नींद उड़ा देगी।

दरअसल, आज हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसमें इतने डरावने सीन हैं कि आप आंखें बंद करने पर मजबूर हो जाएंगे। यह फिल्म 2 घंटे 22 मिनट की है और आपको पूरे समय स्क्रीन पर टिके रहने पर मजबूर कर देगी।

जानिए क्या है फिल्म का नाम

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम चुरुली है। यह एक ऐसी फिल्म है जो आपको शुरू से अंत तक इसे देखने पर मजबूर कर देगी। यह एक साइंस फिक्शन हॉरर फिल्म है, हालांकि इसमें हल्के-फुल्के कॉमेडी सीन भी नजर आएंगे। इस फिल्म को 2021 में रिलीज किया गया था। फिल्म के टाइटल का अर्थ है “उलझन” और इसकी कहानी भी वैसी ही उलझनों से भरी है। फिल्म का डायरेक्शन लिजो जोस पेलिसरी ने किया है। इस फिल्म को विनॉय थॉमस ने लिखा है। हालांकि कहानी छोटी है, लेकिन बेहद ही शानदार है।

इस फिल्म की सबसे खास बात कलाकारों की दमदार एक्टिंग है। फिल्म का प्लॉट भी बेहद शानदार है। कहानी की बात करें तो इसमें दो अंडरकवर पुलिसमैन एक भगोड़े की तलाश में एक रहस्यमयी जंगल में पहुंच जाते हैं। इस जंगल में सब कुछ अजीब होता रहता है।

फिल्म की कहानी कैसी है?

इस जंगल के लोग अलग ढंग से बात करते हैं और यह जगह भी कुछ अलग-सी लगती है। दोनों पुलिसकर्मी देखते ही देखते एक टाइम लूप में फंस जाते हैं, जहां बार-बार अजीबोगरीब घटनाएं होती रहती हैं। कहानी इतनी शानदार है कि आपकी आंखें स्क्रीन से नहीं हटेंगी। फिल्म में कुछ हल्के-फुल्के सीन भी हैं जो आपको थोड़ा रिलैक्स महसूस कराएंगे। सभी कलाकारों की एक्टिंग शानदार है। फिल्म की लोकेशन, बैकग्राउंड म्यूजिक और डायलॉग मिलकर इसे और भी असरदार बनाते हैं। बता दें कि IMDb पर इस फिल्म को 7 स्टार की रेटिंग मिली है, जो यह दिखाती है कि यह फिल्म स्त्री और स्त्री 2 से भी बेहतर है।

अगर आप भी यह फिल्म देखना चाहते हैं तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म SonyLIV पर देख सकते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews