Dream Girl 2 में अनन्या पांडे को देख दर्शकों ने पीटा माथा, वायरल हुए मजेदार मीम्स

Dream Girl 2 में अनन्या पांडे को देख दर्शकों ने पीटा माथा, वायरल हुए मजेदार मीम्स

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) अपनी एक्सपेरिमेंटल फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। उनकी हर फिल्म एक सब्जेक्ट पर आधारित होती है जो लोगों का मनोरंजन करने के साथ उन्हें सीख भी दे जाती है। एक बार फिर आयुष्मान अपनी फिल्म ड्रीम गर्ल के सीक्वल ड्रीम गर्ल 2 (Dream Girl 2) के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है जो काफी मजेदार है और दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। टीजर तो दर्शकों को पसंद आया है लेकिन इस फिल्म में अनन्या पांडे (Ananya Panday) को कास्ट किए जाने की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स जमकर मीम शेयर करते दिखाई दे रहे हैं।

ये तो सभी जानते हैं कि एक्टिंग की वजह से अनन्या पांडे (Ananya Panday) काफी ट्रोल होती हैं। अपनी पिछली फिल्म लाइगर को लेकर भी वह ट्रोलिंग का शिकार हुई थी। आयुष्मान की फिल्म में अनन्या पांडे के होने की जानकारी लगने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने अनन्या पांडे को लेकर कहा कि लगता है यह सुपरस्टार बन गई है तभी तो इन्हें फ्लॉप होने के बाद भी फिल्में मिल जाती हैं।

एक यूजर ने यह कह दिया कि अनन्या पांडे को ले लिया फिल्म वैसे ही नहीं चलेगी बायकॉट की जरूरत नहीं है।

एक ओर यूजर ने कहा कि गई भैंस पानी में। इसके अलावा और भी कई मीम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसमें आयुष्मान के साथ नुसरत भरुचा नजर आई थी। ईद के मौके पर रिलीज होने वाली ड्रीम गर्ल टू में आयुष्मान खुराना अनन्या पांडे, परेश रावल, अन्नू कपूर, असरानी, सीमा पाहवा, विजय राज, मनजोत सिंह और मनोज जोशी नजर आने वाले हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews