Shabaash Mithu Trailer : “Woman in blue” को पहचान दिलाती क्रिकेटर मिताली राज के संघर्ष की कहानी

Shabaash Mithu Trailer :  “Woman in blue” को पहचान दिलाती क्रिकेटर मिताली राज के संघर्ष की कहानी

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। तापसी पन्नू की बहुप्रतीक्षित फिल्म शाबाश मिट्ठू का ट्रेलर लांच हो गया हैं। ढाई मिनट के इस ट्रेलर ने एक चीज तो साफ है कि यह फिल्म भावनाओं से लबरेज होने वाली है, फिल्म को देखते हुए आप एक ऐसा संघर्षपूर्ण सफर तय करने वाले है, जो दुःख, सुख, जोश और उत्साह से भरा होगा। यकीनन, यह फिल्म सिर्फ एक लड़की की कहानी नहीं होने वाली है, ये हर उस लड़की की कहानी है जो छोटी जगहों से बड़े सपने देखती है और परिवार से शुरू हुई तमाम सामाजिक चुनौतियों को पार कर बुलंदियों को चूमती है।

15 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म में पुरुष प्रधान खेल में अपनी जगह बनाने वाली मिताली राज के बचपन से लेकर क्रिकेटर बनने तक के संघर्ष को दिखाया गया है।

ट्रेलर की बात करे तो तापसी पन्नू ने शायद मिताली राज को अपने अंदर पूरा उतार लिया है। मैदान में उनके खेलने का तरीका बिल्कुल पूर्व कप्तान की तरह ही है। ट्रेलर में सिर्फ मिताली की नहीं बल्कि पूरी विमेंस टीम की संघर्ष की कहानी दिखाई दी है कि कैसे पहले पुरुष प्रधान खेल, क्रिकेट में अपना करियर बनाने के लिए मिताली को अपने मां-बाप से लेकर सलेक्टर्स तक हर किसी से लड़ना पड़ता है और कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने के बाद ‘विमेंस इन ब्लू’ को पहचान दिलाने के लिए बोर्ड का सामना करना पड़ता है। इस दौरान उन्हें तंग किया गया और उनका मजाक उड़ाया गया, लेकिन वह समाज और अपनों के खिलाफ डटकर खड़ी रही।

ये भी पढ़े … दुल्हन की तलाश में इंदौर पहुंचे मीका सिंह

फिल्म में तापसी पन्नू के अलावा, फिल्म में विजय राज और मुमताज सरकार भी झूलन गोस्वामी के रूप में हैं। इस मास्टरपीस का निर्देशन श्रीजीत मुखर्जी ने किया है।

फिल्म का ट्रेलर ट्वीट करते हुए तापसी ने लिखा, “नाम तो आप जानते ही हैं, अब मिताली को लेजेंड बनाने के पीछे की कहानी को देखने के लिए तैयार हो जाइए। “द जेंटलमैन्स गेम” को फिर से परिभाषित करने वाली महिला की कहानी को आपके पास लाने के लिए सम्मानित महसूस कर रही हूं। शबाश मिट्ठू 15 जुलाई।

ट्रेलर को मिताली राज ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, “एक खेल, एक राष्ट्र, एक महत्वाकांक्षा… मेरा सपना! टीम का आभारी हूं और आप सभी के साथ अपनी कहानी साझा करने के लिए उत्साहित हूं!”

बता दे, विमेंस क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन मिताली राज के नाम है। उन्होंने 333 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 10,868 रन बनाए है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews