Jawan के प्री-रिलीज इवेंट में शाहरुख खान ने मचाया धमाल, फिल्म की टीम के साथ जमकर की मस्ती

Jawan Pre Release Event

Jawan Pre Release Event: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों की आने वाली फिल्म ‘जवान’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। रिलीज से पहले इस फिल्म ने काफी धूम मचा रखी है और हाल ही में इसके प्री-रिलीज इवेंट का चेन्नई के इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजन किया गया। यहां पर शाहरुख खान के साथ विजय सेतुपति भी पहुंचे और सितारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से धमाल मचा रही है।

कूल लुक में नजर आए शाहरुख

सोशल मीडिया पर इवेंट की जो तस्वीर सामने आई है उसमें शाहरुख खान को कॉल अंदाज में देखा जा सकता है और उनकी फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। अपने डैशिंग लुक के अलावा एसआरके ने यहां पर जबरदस्त डांस के साथ फैंस का दिल खुश कर दिया। जब उन्होंने स्टेज पर थिरकना शुरू किया, तो उन्हें देखकर वहां मौजूद सारे लोग झूमने लगे।

टीम के साथ बॉन्डिंग

इस प्री-रिलीज इवेंट के दौरान शाहरुख खान और विजय सेतुपति के साथ टीम के बाकी कलाकार भी मौजूद थे और सभी ने यहां पर जमकर मौज मस्ती की। टीम की एक साथ खींची गई कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और उनके बीच की शानदार बॉन्डिंग दिखाई दे रही है।

वैष्णो देवी पहुंचे शाहरुख

जानकारी के मुताबिक अपनी फिल्म की रिलीज से पहले शाहरुख खान जम्मू में स्थित मां वैष्णो देवी के दरबार में दर्शन करने के लिए पहुंचे। इस दौरान एक्टर ने अपना चेहरा पूरी तरीके से ढका हुआ था। वह मंदिर में पहुंचे और उन्होंने माता ठक्कर माता से अपनी फिल्म की सफलता की मन्नत मांगी।

आज आएगा ट्रेलर

शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति की फिल्म जवान 7 सितंबर को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। इसके पहले आज दुनिया की सबसे बड़ी इमारत बुर्ज खलीफा पर इसका ट्रेलर रिलीज किया जाएगा जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म रिलीज होने में ज्यादा समय नहीं बचा है और दर्शकों का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ता जा रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews