शाहरुख खान ने शेयर किया ‘जवान’ का ये सीन, जमकर की तारीफ, जानिये क्या है खास

Jawan Pre Release Event

Shah Rukh Khan shared the recreated video of ‘Jawan’ : शाहरुख खान ने अपनी सुपरहिट ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान के साथ एक बार फिर साबित कर दिया है कि वो इंडस्ट्री के किंग खान हैं। दुनियाभर में उनकी लोकप्रियता की वजह फिल्में तो हैं ही, लेकिन उनका स्वभाव भी है। वो अपने को-स्टार्स, फैन्स और सभी चाहने वालों के साथ हमेशा ही बेहरतीन रहे हैं।

जवान फिल्म का सीन रिक्रिएट किया

जवान फिल्म के हिट होने के बाद से वो अलग अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों के सवालों का जवाब दे रहे हैं, उनसे बात कर रहे हैं और उनकी मुबारकबाद पर शुक्रिया भी कह रहे हैं। हाल ही में शाहरुख खान ने कुछ ऐसा किया, जो एक बार फिर जाहिर करता है कि वो कितने खुशदिल शख्स हैं। दरअसल एक यूट्यूबर ज़ारमैटिक्स ने ‘जवान’ फिल्म के दृश्य को रिक्रिएट किया और शाहरुख खान ने उस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है।

शाहरुख ने शेयर किया वीडियो

इस वीडियो को शेयर करते हुए शाहरुख ने लिखा है ‘यह उत्कृष्ट है!!! अच्छा काम…। बहुत विशाल!!! प्रयास के लिए धन्यवाद. तुमसे प्यार है।’ यूट्यूबर ने उस सीन को रिक्रिएट किया है जहां शाहरुख अपनी फिल्म में गुंडों से उलझे हुए हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए ज़ारमैटिक्स ने बताया कि उन्होने इसे महज एक स्मार्टफोन से शूट किया है। और जब शाहरुख खान ने प्रशंसा करते हुए इस वीडियो को शेयर किया तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ज़ारमैटिक्स ने शुक्रिया कहते हुए लिखा है ‘इसे साझा करने के लिए धन्यवाद शाहरुख खान, मैं अपनी खुशी को शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता।’ ये रिक्रिएटेड सीन वास्तव में शानदार है। इसकी कल्पनाशीलता और एडिटिंग बढ़िया है और अगर शाहरुख खान को ये पसंद आया तो कहना होगा कि जरुर इसमें कुछ न कुछ खासियत तो है ही। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है और लाखों लोग इसे लाइक कर रहे हैं। 

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews