स्विट्जरलैंड में वेकेशन मना रहे Shahid Kapoor और Mira Rajput, सामने आई खूबसूरत तस्वीरें 

shahid kapoor-mira rajput

बॉलीवुड (Bollywood) के जाने माने एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और उनकी पत्नी मीरा राजपूत (Mira Rajput) इन दिनों अपने बच्चों के साथ छुट्टियां मनाने के लिए स्विट्जरलैंड गए हुए है। जहां की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वैसे तो आए दिन ये कपल सोशल मीडिया पर सुर्ख़ियों में ही रहता है लेकिन इन दिनों इनकी वेकेशन की तस्वीरों के चलते ये चर्चा में बने हुए है।

आपको बता दे, इस कपल को शादी के 7 साल हो चुके हैं और इन दोनों के बीच की केमिस्ट्री इतनी गजब है कि फैंस इनसे काफी ज्यादा इंस्पायर होते है। इस कपल को अक्सर साथ में ही स्पॉट किया जाता है। अभी हाल ही में इस कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी वेकेशन की तस्वीरें शेयर की है। जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

Must Read : बढ़ती उम्र में जवां दिखने के लिए रोजाना सुबह करें ये 3 काम, चेहरे पर आ जाएगी रौनक

मीरा राजपूत ने सोशल मीडिया पर स्विट्जरलैंड के एक शानदार रेस्टोरेंट से कई सारी तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों को शेयर कर मीरा ने बताया है कि शाहिद के साथ डिनर डेट पर गई थीं। आप देख सकते है इन तस्वीरों में मीरा राजपूत होटल में पोज देती हुई दिखाई दे रही है। इस दौरान उन्होंने ब्लू कलर के टॉप और डेनिम के साथ बूट्स पहने हुए है। ये लुक उनके ऊपर जच रहा है।

जानकारी के मुताबिक, मीरा राजपुर ने रेस्टोरेंट की खूबसूरत झलक दिखते हुए इस होटल को अच्छा बताया है। उन्होंने बताया है कि ये होटल वहां का सबसे अच्छा होटल है। दरअसल, मीरा ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है। इस कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि डिनर डेट विद Amore Mio, चेसा वेगलिया को सेंट मोरिट्ज में सबसे अच्छे होटल में से एक कहा जाता है।

मुझे यहां के डिलिशियस फूड के साथ यहां का माहौल काफी पसंद आया जो इटैलियन हॉस्पिटैलिटी का एहसास करवाते हैं। इसके आगे उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि यहां का वूडन इंटरियर, रस्टिक माहौल नीची छतें बहुत पसंद आया है। मेरा फेवरेट पिज्जा खाया जिसे खाने से खुद को रोक नहीं पाई और में शाहिद के प्लेट पर भी टूट पड़ी। मैं बेहद खुश हूं कि होटल यहां से दूर नहीं है।

वहीं शाहिद कपूर ने भी सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसपर बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही, राशि खन्ना के साथ कई सेलेब्स ने उनकी तस्वीरों पर प्यार जताया है। आप देख सकते है इस तस्वीर में शाहिद कपूर फैमिली के साथ एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा ये कपल 18 जून को स्विट्जरलैंड के लिए रवाना हुए थे। अभी भी ये कपल बच्चों के साथ एन्जॉय कर रहे हैं। इतना ही नहीं मीरा राजपूत ने एक बूमरैंग भी शेयर की थी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews