शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म का टाइटल अनाउंस, रिलीज डेट भी आई सामने

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की अनटाइटल्ड फिल्म लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। अब इस फिल्म का टाइटल और रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है।
Shahid Kapoor

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और तृप्ति डिमरी की फिल्म का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। यह सामने नहीं आया है कि यह कौन सी फिल्म है लेकिन बताया जा रहा है कि यह एक रोमांटिक ड्रामा है। लंबे समय से इसके टाइटल का इंतजार किया जा रहा था जो अब खत्म हो गया है। शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है।

विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनाई जा रही शाहिद और तृप्ति की इस फिल्म को लेकर केवल रोमांटिक पोस्ट सामने आया था। फिल्म का टाइटल क्या होगा इसे कब रिलीज किया जाएगा इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई थी। अब इंस्टाग्राम के जरिए शाहिद कपूर में रिलीज डेट और टाइटल दोनों के बारे में जानकारी दी है। अगर आप भी इन दोनों कलाकारों के इंटेंस केमिस्ट्री को देखना चाहते हैं तो चलिए जान लेते हैं कि यह फिल्म कब आने वाली है।

कब आएगी शाहिद और तृप्ति की फिल्म

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्ट में काऊ बॉय हेट पहने हुए हैं और अपने हाथों से चेहरे को छुपाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म का नाम रोमियो है, जिसे साल 2026 में वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज किया जाएगा।

तृप्ति के साथ पहली फिल्म

इस बार शाहिद कपूर के साथ अपोजिट में तृप्ति डिमरी नजर आने वाली हैं। यह पहली बार है जब यह दोनों सितारे स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। इस जोड़ी को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। जानकारी के मुताबिक फिल्म में नाना पाटेकर, फरीदा जलाल और अविनाश तिवारी नजर आएंगे। इसे नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर के लिए बनाया जा रहा है।

शाहिद और विशाल की चौथी फिल्म

आपको बता दें कि यह चौथी फिल्म है जिसमें शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज एक साथ काम कर रहे हैं। इसके पहले विशाल शाहिद के लिए तीन फिल्में कमाने, हैदर और रंगून डायरेक्ट कर चुके हैं। जानकारी के मुताबिक इसमें शायद लवर बॉय वाली इमेज में दिखाई देने वाले हैं। इसके पहले आखिरी बार एक्टर को फिल्म देवा में देखा गया था। वह पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखाई दिए थे। अब इस फिल्म में शहीद रोमांटिक अवतार में नजर आएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews