
मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और उनकी पत्नी मीरा राजपूत (Mira Rajput) बॉलीवुड के सबसे लवीडवी कपल्स में से एक हैं। अक्सर ही इनके क्यूट वीडियो और फोटोग्राफ्स सामने आते रहते हैं। इन दोनों की आपस में बहुत अच्छी बॉन्डिंग है लेकिन ये एक दूसरे का मजाक बनाने से भी नहीं चूकते।
हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें शाहिद ने अपनी पत्नी के मोबाइल में बिजी रहने की आदत पर फन मूमेंट क्रियेट किया है। वीडियो में दिख रहा है कि दोनों एक कार में कहीं जा रहे हैं और मीरा राजपूत अपने फोन में बिजी हैं। इसी पर शाहिद उनकी ओर इशारा कर बता रहे हैं कि वो कैसे हमेशा फोन में ही लगी रहती हैं। इस दौरान वो बहुत ही फनी एक्स्प्रेशंस दे रहे हैं जिसे देखकर फैन्स की हंसी नहीं रूक रही। ये वीडियो अब वायरल हो रहा है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
Tag someone who's always on their phone. 📳#ShahidKapoor hilariously captures #MiraKapoor engrossed in her phone. pic.twitter.com/WTm1H22IXO
— Filmfare (@filmfare) July 11, 2022
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

