KGF 2 को टक्कर देगी शाहिद कपूर की Jersey , जल्द ही होगी दोनों फिल्में रिलीज

KGF 2 को टक्कर देगी शाहिद कपूर की Jersey , जल्द ही होगी दोनों फिल्में रिलीज

मुंबई , डेस्क रिपोर्ट। जल्द ही “केजीएफ 2” और “जर्सी”  जैसी बड़ी फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।  बता दें कि दोनों के ही दर्शकों का एक अलग ही वर्ग बँटा हुआ है।  जहां शाहिद कपूर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से एक है । तो वही यश साउथ के फेमस सुपरस्टार हैं,  लोग उन्हें “रॉकी” जो उनका केजीएफ का कैरेक्टर है,  उसी नाम से बुलाना पसंद करते हैं। दोनों ही फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं , उनका इंतजार बहुत जल्द ही खत्म होने वाला है । फिलहाल दोनों ही फिल्में काफी चर्चा में है । बस देखना यह है कि दोनों में से किस की फिल्म सुपरहिट होती है।

दरअसल 14 अप्रैल को साउथ की ब्लॉकबस्टर हिट “केजीएफ 2” रिलीज होने वाली है ।  उसी दिन बॉलीवुड की “जर्सी” फिल्म भी बड़े पर्दे पर रिलीज होगी,  जिसमें शाहिद कपूर और मृणाली ठाकुर मुख्य किरदार में नजर आएंगे।  जहां “केजीएफ चैप्टर वन” ने बड़ा रिकॉर्ड पहले से ही बना रखा है,  बस  देखने की बात यह है कि “जर्सी ” जो कि साउथ मूवी का एक रीमेक है , वह कैसा प्रदर्शन कर पाता है।

यह भी पढ़े … “Bappi Lehiri ” कि अनजानी बातें , जिसने बनाया उन्हे खास

शाहिद कपूर अपनी एक्टिंग स्किल्स के लिए बहुत ज्यादा फेमस है । “कबीर सिंह” में उनका किरदार लोगों को बहुत पसंद आया था, जिसके बाद फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं । तो यह लाजमी है की  दोनों फिल्मों को एक दूसरे से  compare करना । फिलहाल सोशल मीडिया पर भी दोनों की तुलना खूब चर्चा में है।

हालांकि “जर्सी” के निर्माता अमर गिल का कहना है कि दोनों फिल्मों का कोई कॉन्पिटिशन नहीं है।  उनकी मंशा केजीएफ से कंपटीशन करने की नहीं है।  दोनों ही फिल्मों के दर्शक अलग वर्गों में बटे  हुए हैं । बता दें कि हाल ही में रिलीज हुई साउथ फिल्म ‘पुष्पा ” ने रणवीर सिंह की फिल्म को अच्छी टक्कर दी थी। KGF chapter 2  का इंतजार दर्शकों को काफी वक्त से है ।

वहीं “जर्सी ” फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया है,  इस फिल्म में शाहिद कपूर एक क्रिकेटर का किरदार निभाते नजर आएंगे । तो वही केजीएफ में यश अपने पुराने “रॉकी ” का किरदार निभाएंगे । जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews