Shahid Kriti Movie: इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी शाहिद और कृति की मूवी, रिलीज डेट आउट

Shahid Kriti Movie Poster

Shahid Kriti Movie Release Date: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर और कृति सेनन लंबे समय से अपनी आने वाली एक फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अप्रैल में इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है और सितारों का पहला लुक भी सामने आ गया था और अब इससे जुड़ी नई अपडेट सामने आई है।

अमित जोशी और आराधना शाह के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का फिलहाल नाम सामने नहीं आया है, लेकिन रिलीज डेट का अनाउंसमेंट कर दिया गया है। चलिए आपको बताते हैं कि आखिरकार यह फिल्म कब रिलीज होने वाली है।

रिलीज डेट हुई अनाउंस

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर हैंडल के जरिए इस फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दी है। फिल्म का पोस्टर सामने आने के बाद ये अंदाजा लगा लिया गया था कि ये एक रोमांटिक ड्रामा मूवी होने वाली है। दोनों कलाकारों का जो पोस्टर सामने आया था उसमें यह बाइक पर बैठकर रोमांस करते हुए दिखाई दिए थे।

शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ इस फिल्म में धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी नजर आने वाले हैं और यह 7 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म को ज्योति देशपांडे, दिनेश विजान और लक्ष्मण उतेकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

एक्टर्स के प्रोजेक्ट्स

फिलहाल दोनों कलाकारों के वर्क फ्रेंड की बात की जाए तो फिल्म आदि पुरुष जिसमें कृति सेनन ने सीता का किरदार निभाया है बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती हुई नजर आ रही है। हालांकि, फिल्म के डायलॉग्स को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। आने वाले दिनों में कृति सेनन को गणपत और द क्रू में देखा जाने वाला है। शाहिद कपूर की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म ब्लडी डैडी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी, जिसे खूब पसंद किया गया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews