Jawan Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ शाहरुख खान का एक्शन सीन, फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

Jawan Viral Video

Jawan Viral Video: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया है और देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में इस फिल्म को पसंद किया जा रहा है। इसके बाद अब दर्शकों को एक्टर की आने वाली फिल्म जवान का बेसब्री से इंतजार है।

शाहरुख के पहले लुक की तस्वीर देखने के बाद से फैंस इससे जुड़ी कोई ना कोई अपडेट जानने के लिए बेताब नजर आते हैं। फिल्म के शूटिंग सेट से कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ चुके हैं। हाल ही में शूटिंग सेट से एक और वीडियो वायरल हुआ है जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

यहां देखें Jawan Viral Video

सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है उसमें शाहरुख खान एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं और इसे Allwood नामक ट्विटर हैंडल से इसे शेयर किया गया है। ब्लैक कलर की शर्ट और जींस पहने किंग खान मुंह में सिगरेट दबाए हुए दुश्मनों को बेल्ट से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।

एक्शन अंदाज देखकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं और कमेंट के जरिए एक्टर की तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फैंस ने यह भी बताया है कि उन्हें बेसब्री से फिल्म का इंतजार है।

जवान की स्टारकास्ट

फिल्म जवान का निर्देशन साउथ के जाने-माने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर एटली कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा, दीपिका पादुकोण, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा मुख्य किरदारों में नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग चेन्नई में भी की गई थी जहां से किंग खान के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews