शाहरुख खान ने फैंस को बताई ‘डंकी’ की कहानी, शानदार ट्विस्ट का किया खुलासा

dunki

Dunki Storyline: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘डंकी’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस साल आई उनकी दो फिल्मों ‘पठान’ और ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया है। अब ‘डंकी’ के साथ वह हैट्रिक लगाने की तैयारी में हैं और दर्शक बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर को फिल्म के प्रमोशन के लिए दुबई में देखा गया, जहां उन्होंने अपनी फिल्म के बारे में बहुत सी बातें बताई है।

सामने आई डंकी की कहानी

दुबई में अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे शाहरुख खान को स्टेज पर आते ही लेटेस्ट गाने ‘ओ माही’ पर डांस करते हुए देखा गया। इतना ही नहीं वह अपने गाने झूमे जो पठान पर भी थिरकते दिखाई दिए। यहां पर दर्शकों के साथ बातचीत करते समय एक्टर ने फिल्म की कहानी के बारे में खुलासा किया है।

ऐसा है फिल्म का प्लॉट

फैंस से बातचीत करते हुए एक्टर ने बताया कि “मैं अच्छी तरह से जानता हूं कि आप में से बहुत से लोगों ने अपना घर छोड़कर दुबई को अपना दूसरा घर बना लिया है। दुनिया के अलग-अलग हिस्से में से आप लोग यहां पहुंचे हैं। आप घर से दूर हैं लेकिन आपने यहां नया घर बसाया है। यहां आपने भले ही सब कुछ बसा लिया हो लेकिन आपके मन में अपने घर के लिए अभी भी गहरा प्यार है और आप वापस जाना चाहते हैं।” आगे एक्टर ने कहा कि “यह फिल्म घर के बारे में बात करती है, जहां पर व्यक्ति का दिल है।” उन्होंने सभी लोगों से अपने परिवार के दोस्तों और बच्चों के साथ इस फिल्म को देखने को कहा है।

जल्द आएगी फिल्म

बता दें कि ‘डंकी’ को राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनाया जा रहा है। यह शाहरुख खान के साथ उनकी पहली फिल्म है जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म में शाहरुख के साथ विक्की कौशल, तापसी पन्नू, बोमन ईरानी, विक्रम कोचर समेत अनिल ग्रोवर जैसे कलाकार नजर आएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews