शाहरुख खान का नया लुक हो रहा है वायरल, उन्हें पहचानने में लोगों को हो रही दिक्कत

शाहरुख खान का नया लुक हो रहा है वायरल, उन्हें पहचानने में लोगों को हो रही दिक्कत

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। यह रविवार शाहरुख खान और उनके फैंस के लिए काफी बेहतरीन रहा। उनकी नई फिल्म का पहला लुक खूब वायरल हो रहा है। शाहरुख खान अपने इस नए अवतार में काफी अलग लग रहे हैं। लंबे बाल, सफेद दाढ़ी, काला सूट, वाइट शर्ट और ब्लैक बो में  उनको पहचानना कुछ लोगों के लिए थोड़ा मुश्किल हो गया है। हालांकि शाहरुख अपनी हर फिल्म अलग किरदार निभाते हैं।

यह भी पढ़े … सोनू सूद ने की पोलिंग बूथ में घुसने की कोशिश , कार जब्त उन्हें भी भेजा गया घर

बता दें कि , 2018 में उनकी आखिरी फिल्म आई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। लेकिन अब फिर से शाहरुख खान “पठान” फिल्म में नजर आने वाले हैं। यशराज बैनर के अंदर बन रही “पठान”  कुछ part शूट हो चुके हैं। और इसमें शाहरुख खान के साथ  दीपिका पादुकोण नजर आयेंगी। इसी बीच शाहरुख खान का एक फोटो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, इस रूप में शाहरुख को पहचानना भी मुश्किल हो गया है। “पठान”  के लिए शाहरुख ने अपना लुक बहुत ज्यादा चेंज किया है।

बीते दिनों काफी मामलों के कारण “पठान’ की शूटिंग में देरी हो रही है। इसका पोस्ट प्रोडक्शन का काम लगभग 4 महीने तक चलने वाला है और इस साल के आखिरी में इसके रिलीज होने की संभावनाएं हैं। पठान फिल्म के रिलीज होने के  तीन चार महीने में ही टाइगर 3 रिलीज किया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews