Shahrukh Nayantara Dance: समंदर के बीच डांस करते नजर आए किंग खान और नयनतारा, Jawan के सेट से लीक हुई वीडियो

Shahrukh Nayantara dance

Shahrukh Nayantara Dance Video Viral: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने अपनी फिल्म पठान से धमाल मचा दिया है और इसके बाद अब वह अपनी आने वाली फिल्म जवान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर अच्छी खासी एक्साइटमेंट बनी हुई है और हर कोई इसकी अपडेट जानने के लिए बेकरार दिखाई दे रहा है।

इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ साउथ एक्टर नयनतारा नजर आने वाली हैं। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग चल रही है और एक्ट्रेस इसी के लिए मायानगरी मुंबई में मौजूद हैं। हाल ही में दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो एक गाने की शूटिंग के दौरान का बताया जा रहा है।

यहां देखें Shahrukh Nayantara Dance Video

फिल्म के दोनों लीड एक्टर्स का जो वीडियो सामने आया है वह एक गाने की शूटिंग के दौरान का बताया जा रहा है। जिसे बीच समुंदर में एक यॉट पर शूट किया जा रहा है।

इस दौरान शाहरुख खान ने व्हाइट रंग की पेंट के साथ ब्लू रंग का शर्ट पहना हुआ है और नयनतारा रेड कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। दोनों कलाकारों का चेहरा साफ तौर से नहीं दिखाई दे रहा है लेकिन बैकग्राउंड से कोरियोग्राफर फराह खान की आवाज सुनाई दे रही है।

मुंबई में शूट हुआ गाना

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नयनतारा फिल्म के गाने की शूटिंग के लिए मुंबई आई हुई हैं और 2 दिन पहले उन्हें शाहरुख खान के साथ बांद्रा इलाके में स्पॉट किया गया था।

https://twitter.com/SRKianRupesh05/status/1646021180233781251

यह भी कहा जा रहा है कि दोनों ने गाने की शूटिंग पूरी कर ली है और इससे फराह खान ने कोरियोग्राफ किया है। गाने का नाम दिल तेरे नाम जोड़ियां बताया जा रहा है। इस अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है।

राजस्थान में होगी शूटिंग

मीडिया रिपोर्ट में इस बात का दावा भी किया जा रहा है कि वैसे तो फिल्म की लगभग शूटिंग कंप्लीट हो गई है और शाहरुख और नयनतारा के साथ वाले सीन भी फिल्माए जा चुके हैं। लेकिन कुछ शॉट बचे हैं जिनकी शूटिंग राजस्थान में की जाने वाली है। इसके लिए जल्द ही शेड्यूल तैयार किया जाएगा और पूरी टीम राजस्थान पहुंचेगी।

2 जून को रिलीज होगी जवान

शाहरुख खान और नयनतारा की यह फिल्म 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाने वाली है। इस फिल्म में प्रियामणि,विजय सेतुपति, योगी बाबू और सुनील ग्रोवर जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews