Don 3 में शाहरुख की जगह नजर आएंगे ये अभिनेता, ‘गदर 2’ के साथ आएगा टीजर

Don 3 में शाहरुख की जगह नजर आएंगे ये अभिनेता, ‘गदर 2’ के साथ आएगा टीजर

Don 3 Teaser : शाहरुख़ ख़ान की ‘डॉन 2’ फिल्में उनके करियर का महत्वपूर्ण फिल्म है। इस फिल्म में उन्होंने डॉन के किरदार में खुब धमाल मचाया। अब जल्द ही डॉन 3 भी रिलीज होने की संभावना है। जिसमें शाहरुख खान के जगह दूसरे अभिनेता नजर आने वाले है। जिसे लेकर फैंस में उत्सुकता बनी हुई है। आइए विस्तार से जानें…

लोग मान रहे

दरअसल, रणवीर सिंह फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ में नजर आएंगे। बता दें कि फिल्म को लेकर फरहान ने घोषणा करने की भी पूरी तैयारी कर ली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इसका टीजर इसी सप्ताह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा सकता है। जिसे लेकर एक्सेल एंटरटेनमेंट ने ट्विटर हैंडल पर एक टीजर शेयर किया है। जिसमें ‘3’ को हाइलाइट किया गया है। साथ ही, लिखा गया है कि ‘एक नया दौर शुरू।’ जिसके बाद से लोग इसे डॉन 3 को लेकर हिंट मान रहे हैं।

‘गदर 2’ के साथ आएगा टीजर

बता दें कि डॉन के पहले फिल्म में अमिताभ बच्चन मुख्य किरदार निभाए थे जो कि काफी ज्यादा हिट फिल्मों में से एक थी। जिसके बाद इसका दूसरे भाग में यानि डॉन 2 में शाहरुख लीड रोल में नजर आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘डॉन 3’ का टीजर ‘गदर 2’ के साथ रिलीज किया जाएगा। फिलहाल, मेकर्स ने अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews