क्या दर्शक नहीं देख सकेंगे शक्तिमान? मुकेश खन्ना ने फिल्म पर दिया अपडेट

मुकेश खन्ना अपने दर्शकों के लिए शक्तिमान फिल्म लेकर आ रहे हैं। अब इस फिल्म को लेकर एक्टर ने नया अपडेट दिया है।
Shaktimaan

एक्टर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) बहुत समय पहले फेमस कैरेक्टर शक्तिमान (Shaktimaan) पर फिल्म बनाए जाने के अनाउंसमेंट कर चुके हैं। फिल्म को लेकर लंबे समय से कोई ना कोई जानकारी सामने आ रही है। लेकिन लीड एक्टर कौन होगा इसको लेकर असमंजस बना हुआ है।

शक्तिमान से अब तक कई सारे सितारों का नाम जुड़ चुका है। ये भी बोल दिया गया था कि रणवीर सिंह इस किरदार को निभाएंगे। हालांकि, अब फिल्म को लेकर जो अपडेट सामने आ रही है, उसके मुताबिक शायद दर्शक इसे नहीं देख पाएंगे।

शक्तिमान पर आया अपडेट (Shaktimaan)

90 के दशक में मुकेश खन्ना दूरदर्शन का सुपर हीरो शो शक्तिमान लेकर आए थे। इसमें उन्होंने ही शक्तिमान का कैरेक्टर निभाया था और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। कुछ समय पहले उन्होंने इसे फिल्म फॉर्मेट में बनाने का ऐलान किया था। आप एक न्यूज़ एजेंसी को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने फिल्म को लेकर बाद अपडेट दिया है। इस अपडेट को सुनने के बाद फैंस के बीच मायूसी छा गई है।

फिल्म को लेकर मुकेश खन्ना का कहना है कि हमारे टीम पूरी तरह से फिल्म बनाने की तैयारी में लगी हुई है। फिलहाल एक बाधा सामने आ गई है जिसकी वजह से थोड़ी देरी हो रही है। जब उनसे पूछा गया कि किस तरह की परेशानी आई है तो उन्होंने कुछ भी कहने से साफ मना कर दिया।

लीड एक्टर को लेकर हुई परेशानी

इस इंटरव्यू के दौरान मुकेश खन्ना ने बताया कि बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह लीड रोल के लिए बातचीत करने के लिए उनके पास आए थे। उन्होंने बताया कि इस दौरान कोई भी डील नहीं हुई है। विद्युत जामवाल का नाम भी इस लिस्ट में सामने आया था लेकिन मुकेश साफ कर चुके हैं कि इस बारे में किसी भी सेलेब्स से उनकी बात नहीं हुई है। अब शक्तिमान कब और कैसे, किस एक्टर के साथ आएगा ये देखने वाली बात है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews